जन संवाद पोर्टल हरियाणा | Jan Samvaad Portal, जाने कैसे करें शिकायत को ट्रैक

Jan Samvaad Portal: नागरिकों की‌ समस्याओं का समाधान करना भी सरकार का कर्तव्य है। अपने इसी कर्तव्य को निभाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने राज्य में नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जन संवाद पोर्टल लॉन्च किया है। अब Jan Samvaad Portal विकसित होने से नागरिकों द्वारा दी जाने वाली लिखित शिकायतों की जानकारी सिस्टम में दर्ज होगी। जिसके कम समय अवधि में संबंधित अधिकारी तक शिकायत पहुंचेगी और नागरिकों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकेगा।

Jan Samvaad Portal

आज हम आपको अपनी इस पोस्ट में जन संवाद पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे। ताकि आप सभी जानकारी प्राप्त करके इस पोर्टल का सरलता से लाभ उठा सके। क्योंकि हरियाणा सरकार द्वारा यह पोर्टल नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है। इसलिए नागरिकों को इस पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी मालूम होनी चाहिए।

हरियाणा के सीएम का हेल्पलाइन नंबर

Jan Samvaad Portal Haryana 2023

7 अप्रैल 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने जन संवाद पोर्टल का अपने निवास स्थान से शुभारंभ किया है। नागरिकों की लिखित शिकायतों के कागजात कभी-कभी संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुंच पाते थे। इस वजह से मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने सीएम विंडो प्रणाली में यह जनसंवाद मॉडल विकसित किए हैं। अब मुख्यमंत्री को नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं व शिकायतों की लिखित में दी गई जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज होगी। इस Jan Samvaad Portal के माध्यम कम अवधि में संबंधित अधिकारी तक शिकायत पहुंच सकेगी। शिकायत कर्ताओं को‌ उनकी शिकायतों पर की जाने वाली प्रगति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा नागरिक सभी शिकायतों को ट्रैक भी कर सकेंगे। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी‌ कि उन्हें तय समय सीमा में समस्या का समाधान करना होगा।

MIS Portal Haryana

Jan Samvaad Portal का मूलभूत उद्देश्य

जन संवाद पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य नागरिकों की हर एक शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जब नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री को लिखित में अपनी समस्या भेजी जाती हैं, तो वह संबंधित अधिकारी तक पहुंच नहीं पाती हैं। लेकिन जन संवाद पोर्टल पर अब नागरिकों द्वारा लिखित में दी गई शिकायतों को अपलोड किया जाएगा। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से शिकायतों को ट्रैक किया जा सकेगा। Haryana Jan Samvaad Portal मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी शिकायतों के समाधान के लिए काफी कारगर साबित होगा। इससे नागरिकों को उनकी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द समय में मिल सकेगा।

eDisha Haryana

जन संवाद पोर्टलसंक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नाम  Jan Samvaad Portal
शुरू किया गया  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा  
कब शुरू हुआ  7 अप्रैल 2023 को
लाभार्थी  राज्य के  सभी नागरिक
उद्देश्य  लोगों की शिकायतों का समाधान करना
राज्य  हरियाणा
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://cmharyanacell.nic.in/    

हरियाणा जन संवाद पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा Jan Samvaad Portal को लॉन्च किया गया है।
  • इस पोर्टल को 7 अप्रैल 2023 को राज्य में लांच किया गया है।
  • हरियाणा के नागरिकों द्वारा की गई लिखित शिकायत को इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • अब नागरिकों को अपनी शिकायत का समाधान त्वरित प्राप्त हो सकेगा।
  • Haryana Jan Samvaad Portal के माध्यम से शिकायत ऑनलाइन उपलब्ध होने से अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी कि उन्हें तय समय सीमा में समस्या या शिकायत का समाधान करना है।
  • शिकायतकर्ता इस पोर्टल पर अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते हैं।
  • राज्य के नागरिक अब अपनी मांग और सुझाव भी इस पोर्टल के माध्यम से सरकार को दे सकेंगे।
  • नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी उन्हें एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री का इस पोर्टल शुरू करने का एक ही मकसद है कि नागरिकों की हर एक शिकायत का समाधान सुनिश्चित हो सके।

शिकायत हेतु पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित स्थान

आवेदक द्वारा अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए निचे बताये गए निम्नलिखित स्थानों से किसी एक स्थान पर पंजीकरण करवाना होगा।

  1. उपायुक्त कार्यालय डीसी ऑफिस, उप मंडल कार्यालय (एसडीम ऑफिस) में सीएम विंडो काउंटर पर।
  2. मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री या फिर किसी मंत्री के कार्यालय पर या फिर सचिव वाली सेक्टर 01 चंडीगढ़।

Jan Samvaad Portal Haryana के लिए पात्रता

  • केवल हरियाणा राज्य के नागरिक अपनी शिकायतों को दर्ज करने हेतु पात्र होंगे।
  • सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।

Haryana Jan Samvaad Portal Login कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
Haryana Jan Samvaad Portal Login करें
  • होम पेज पर आपको User Login के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर User ID, Password और Captcha Code दर्ज करना है।
  • फिर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस तरहा से आप जन संवाद पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

हरियाणा जन संवाद पोर्टल पर शिकायत को ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको CM Window and JAN SAMVAAD की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Track Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
हरियाणा जन संवाद पोर्टल पर शिकायत को ट्रैक करें
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपनी शिकायत संख्या, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करनी है।
  • उसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने संबंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप Haryana Jan Samvaad Portal पर अपनी शिकायत की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

Jan Samvaad Portal पर रजिस्ट्रेशन स्लिप कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको Jan Samvaad Portal की‌ Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर Registration Slip के विकल्प पर क्लिक करना है।
जन संवाद पोर्टल
  • इसके बाद आपको Registration Number, Mobile No और Security Code दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन स्लिप पीडीएफ में खुलकर आ जाएगी। जिसे आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
  • इस प्रकार आप आसानी से रजिस्ट्रेशन स्लिप को प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment