CG Matsya Vikas Puraskar Yojana मत्स्य विकास पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कैसे करें

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana – छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा Matsya Vikas Puraskar Yojana की शुरुआत की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालन का कार्य करने वाले नागरिको को प्रोत्साहित कर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रहीं हैं। दोस्तों यदि आप भी छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा शुरू की गई मत्स्य विकास पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मत्स्य विकास पुरस्कार योजना की सभी जानकारी आसान शब्दों में उपलब्ध करा रहें रहे है। इस योजना को विस्तारपूर्वक जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana

छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा मत्स्य (मछली) पालन का काम करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु इस योजना का संचालन किया गया हैं। प्रदेश सरकार की ओर से मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को इस योजना के माध्यम से 100000  रुपए की राशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही वह अपना जीवन यापन आसानी से कर सके। छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा शुरू की गई मत्स्य विकास पुरस्कार योजना एक अहम योजना हैं जिसका लाभ प्राप्त करके बेरोजगार नागरिक खुदका रोजगार शुरू कर पाएंगें।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड

Overview of CG Matsya Vikas Puraskar Yojana

योजना का नामCG Matsya Vikas Puraskar Yojana  
लाभार्थीराज्य के सभी मछली पालक किसान, संस्था, समुदाय एवं संगठन  
संबंधित विभाग  कृषि (मछली पालन) विभाग, छत्तीसगढ़  
उद्देश्य मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना।  
शुरू की गईछत्तीसगढ़ सरकार द्वारा
आर्थिक सहायता (पुरस्कार राशि)1 लाख रुपए
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से
अधिकारिक वेबसाइटagriportal.cg.nic.in  

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana का उद्देश्य

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको को सहायता प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा कई अहम प्रयास किये जा रहें हैं। ताकि देश के सभी गरीब से गरीब नागरिक अपना जीवन यापन आसानी से कर सके। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हाल ही में छत्तीसग़ढ सरकार द्वारा की गई हैं।  जिसका नाम CG Matsya Vikas Puraskar Yojana हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं।  साथ ही राज्य के नागरिको को मछली पालन की तरफ भी आकर्षित करना हैं। अब प्रदेश के कमजोर नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना रोजगार शुरू कर सकेंगें।

छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन 

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा हैं।
  • मत्स्य विकास पुरस्कार योजनाके तहत मत्स्य (मछली) पालन का काम करने वाले नागरिको को लाभ प्रदान किया  जाएगा।
  • मछली पालन रोजगार से जुड़े नागरिको को इस योजना के माध्यम से 100000  रुपए की राशि पुरुस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।
  • साथ ही किसी भी व्यक्ति,संगठन, समुदाय या संस्था द्वारा पुरस्कार राशि प्राप्त करने हेतु इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है
  • यह योजना राज्य के मछली पालन रोजगार को बढ़ावा देगी और मछली पालन कार्य से जुड़े लोगों को निरंतर अपना काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
  • इसके आलावा इससे राज्य में रोजगार संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।
  • जो इच्छुक आवेदक इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं वह इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज करवा सकते हैं।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana की पात्रता

  • छत्तीसग़ढ  सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • साथ ही इस योजना का लाभ मत्स्य पालन रोजगार से लगे नागरिको को दिया जाएगा।
  • राज्य का वह व्यक्ति जो मछली के विकास के नातर्गत मत्स्य बीज उत्पादन एवं उसके प्रगति, संवर्धन, मत्स्य उत्पादन में अपना कार्य कर रहे है, उनके द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत मछली के साथ-साथ मुर्गी, बत्तख, सुअर, डेयरी पालन का कार्य करने वाले व्यक्ति आवेदन करने के पात्र हैं।
  • Matsya Vikas Puraskar Yojana के अंतर्गत मछलियों को होने वाली बीमारियों को रोकने हेतु किए जाने वाले अनु संसाधन में लगे हुए मत्स्य पालक को शामिल किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य का कोई फोटोग्राफ या वीडियो आदि

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मछली पालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • इसमें आपको Matsya Vikas Puraskar Yojana हेतु आवेदन आमंत्रण सूचना के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले पेज पर आपसे पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
  • साथ ही मांगे गए दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
  • अंत में सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले अपने जिला के मछली पालन विभाग कार्यालय से आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना है।
  • फिर इसमें आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ मत्स्य पालन के उत्कृष्ट कार्य करने वाली वीडियो या फोटो को जमा करना है।
  • जमा करने के बाद आप अपना फॉर्म जिले के संयुक्त संचालक मछली पालन, उप संचालक मछली पालन या सहायक संचालक मछली पालन के पास जमा कर सकते हैं।
  • इसके आलावा आपके द्वारा पुरस्कार के बारे में जानकारी को जिला स्तर के मत्स्य विभाग के अधिकारी, विकासखंड स्तर पर मछली निरीक्षक,सहायक मछली अधिकारियों से संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।

FAQ’s

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा?

राज्य के सभी मछली पालक किसान, संस्था, समुदाय एवं संगठनो को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

CG Matsya Vikas Puraskar Yojana को शुरू करने का उद्देश्य किया हैं?

मछली पालन रोजगार से जुड़े लोगों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना।

Leave a Comment