दोस्तों हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पुराने स्कूलों को एक नया स्वरूप देने और बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए एक नई योजना का शुभारंभ करने की घोषणा की है। इस योजना का नाम पीएम श्री योजना है। जिसे शुरू करने की घोषणा प्रधानमंत्री ने 5 सितंबर 2022 सोमवार के दिन टीचर्स डे के अवसर पर ट्वीट के द्वारा से की है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि आज शिक्षक दिवस पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। Prime Minister School For Rising India (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। यह सभी मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना समाहित होगी। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से PM SHRI Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे।
PM SHRI Yojana 2023
पीएम नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से पीएम श्री योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के द्वारा से पूरे भारत में 14500 पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीकी, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान जोर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अपने ट्वीट में बताया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है मुझे यकीन है कि पीएम श्री स्कूल NEP की भावना से पूरे भारत के लाखों छात्रों को लाभांवित करेंगे। PM SHRI Yojana के द्वारा से पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा।
कुछ जानकारी के मुताबिक देश के हर ब्लॉक में कम से कम एक पीएम श्री स्कूल की स्थापना की जाएगी। और इस योजना के साथ देश के हर एक जिले के एक माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को भी जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
पीएम श्री योजना 2023 हाइलाइट्स
योजना का नाम | पीएम श्री योजना |
घोषित की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम |
उद्देश्य | भारत के पुराने स्कूलों को अपग्रेड करना |
घोषित दिनांक | 5 सितंबर 2022 टीचर्स डे पर |
कितने स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे | 14,500 स्कूल |
साल | 2023 |
योजना का प्रकार | केंद्र सरकारी योजना |
PM Shri Yojana का आधिकारिक पोर्टल हुआ लांच
शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत देश में स्कूलों के चयन के लिए अधिकारिक पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। सभी राज्य सरकारें अपने-अपने यहां के स्कूलों का चयन कर उन्हें पीएम श्री स्कूलों में बदलने के लिए आधिकारिक पोर्टल http://pmshree.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत देश के सभी राज्यों के प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो सरकारी स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें पीएम श्री स्कूलों में बदला जाएगा।
यूपी के 1780 स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत किया जाएगा बेंचमार्क
PM Shri Yojana के तहत यूपी के 1780 स्कूलों को बेंचमार्क स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल को 2 करोड़ों रुपए की धनराशि दी जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक विजय किरन आनंद ने दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। यूपी में पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों का चयन यूं डायस पोर्टल से किया जा रहा है। कुछ स्कूल 1 कक्षा से लेकर 8 तक के होंगे, तो कुछ 1 कक्षा से लेकर 12 तक के होंगे। इन स्कूलों में से जो भी सर्वश्रेष्ठ स्कूल होंगे उनका चयन करते हुए उन्हें अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में बदलने के लिए हरित ऊर्जा के सिद्धांतों का पालन किया जाएगा। इसके अलावा पीएम श्री के तहत स्कूल अपने-अपने इलाके के अन्य स्कूलों को मेंटरशिप पर देकर उनका नेतृत्व करेंगे।
पीएम श्री योजना के तहत उत्तराखंड में खुलेंगे 206 पीएम श्री स्कूल
उत्तराखंड में पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों की स्थापना को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए आकाश सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खोलने हैं। इन स्कूलों का चयन विभाग की तरफ से अपने स्तर पर किया जाएगा। उत्तराखंड में 206 पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों का चयन भी कर लिया है। साथ ही राज्य स्तर पर चयनित इन स्कूलों का केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए विकसित किए गए pmshree.education.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कर दिया गया है। चयनित इन स्कूलों पर केंद्र सरकार अपनी अंतिम मोहर लगाएगी। जिसके बाद इन स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में तब्दील किया जाएगा।
राजस्थान में पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के विकास के लिए दिए जाएंगे 2 करोड़ रुपए
देश की शिक्षा में गुणवत्ता और शिक्षण स्थानों में सुधार लाने के लिए लेकर केंद्र सरकार द्वारा पीएम श्री योजना की शुरुआत की गई है। पिछले दिनों दिल्ली में सभी राज्यों के शिक्षा अधिकारियों के साथ एमओयू भी साइन कर लिया गया है। समग्र शिक्षा अभियान (समसा) निदेशक मोहन लाल यादव जी ने यह सूचना दी है कि इस योजना के तहत राजस्थान के सभी 358 ब्लॉक में एक प्रारंभिक स्तर और एक माध्यमिक स्तर के स्कूल का चयन किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान सरकार केंद्र सरकार को 716 स्कूलों की सूची प्रेषित करेगी। फिर केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान सरकार को चयनित स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में बदलने के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि देगी। यह राशि पूर्ण रूप स्कूलों के सर्वांगीण विकास पर खर्च की जाएगी।
पीएम श्री योजना के लिए 27,360 करोड़ स्वीकृत
भाइयों स्कूलों में खुशी! स्कूल के उन्नयन एवं पुनर्गठन में बड़ा निवेश। इस पहल से सेंट्रल गवर्नमेंट, केंद्र शासित प्रदेश राज्य और स्थानीय स्कूलों को लाभ होगा। 18 लाख से ज्यादा छात्रों को योजना के प्रत्यक्ष लाभार्थी होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 सालों में 14,500 स्कूलों के उन्नयन और इसके लिए कुल 27,360 करोड़ रुपए की पीएम श्री परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्र रुपया प्रदान करेगा। पहल के लिए 18,128 करोड़। DBT Funding सीधे स्कूलों में जाएगी। प्रधानाध्यापक एवं स्कूल समितियां यह तय कर सकती है। कि अपने नकद का 40 फीसद कैसे खर्च किया जाए। पर्यावरण के अनुकूल का इस्तेमाल करते हुए स्कूल हरित होंगे। यह स्कूल इस योजना के तहत पर्यावरण परंपराओं और प्रथाओं आदि की भी जांच करेंगे। योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर स्कूल स्वयं ऑनलाइन आवेदन करते हैं।
चयन प्रक्रिया में 3 चरण होते हैं। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश NEP को पूरी तरह अपनाने के लिए सहमत है। और केंद्र स्कूलों को गुणवत्ता आश्वासन हासिल करने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।
PM SHRI Yojana के तहत 14,500 स्कूलों का होगा अपग्रेडेशन
इस योजना के द्वारा भारत के तकरीबन 14500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन होगा। इन पुराने स्कूलों को अपग्रेड करते समय आधुनिक सुंदर ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, खेल सहित अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह सभी स्कूल केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे। जो देश के सभी राज्यों में स्थापित होंगे। पीएम श्री योजना के तहत 14500 स्कूलों को अपग्रेड करने में आने वाले खर्च को सेंट्रल गवर्नमेंट वहन करेगी। और राज्य सरकार को इस योजना पर अमल करने एवं निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस योजना के तहत अपग्रेड किए गए स्कूल के द्वारा से सामान्य नागरिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का एक मौका मिलेगा। जिससे उनका भविष्य निखरेगा। एवं वह सभी शिक्षित होकर भारत के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे।
पीएम श्री योजना का उद्देश्य (Objective)
इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत के 14500 पुराने स्कूलों का अपग्रेडेशन करना। ताकि इन स्कूलों को नया स्वरूप देकर बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके। PM SHRI Yojana के तहत अपग्रेड किए गए पीएम श्री स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी घटकों की झलक दिखाई देगी। और यह अनुकरणीय स्कूलों की तरह कार्य करेंगे। इसके अलावा अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। पीएमओ ने कहा है कि इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास करना होगा। बल्कि 21वीं सदी के कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना भी है। पीएम श्री योजना 2023 के द्वारा अब गरीब बच्चे भी स्मार्ट स्कूलों से जुड़ सकेंगे। जिससे भारत के शिक्षा क्षेत्र को एक अलग पहचान मिलेगी।
पीएम श्री योजना स्कूल में क्या-क्या खास होगा
- PM SHRI Yojana 2023 के तहत अपडेट किए गए पीएम श्री स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट शिक्षा और आधुनिक ढांचा होगा।
- पीएम श्री स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सभी घटकों की झलक होगी।
- यह स्कूल अपने आसपास के अन्य स्कूलों का भी मार्गदर्शन करेंगे।
- इन स्कूलों में प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी।
- इसके अलावा इनमें अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएगी।
- जिससे विद्यार्थी किताबों के अलावा प्रैक्टिस से भी सीख सकेंगे।
- प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के बच्चों के लिए खेल पर फोकस किया जाएगा।
- जिससे उनका शारीरिक विकास हो सकेगा।
- यह योजना पीएम श्री स्कूलों को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करेगी।
- जिससे बच्चों की आधुनिक जरूरतें पूरी होगी।
- और वह एक अच्छे माहौल में शिक्षा को ग्रहण कर सकेंगे।