Lakhpati Didi Yojana: इस बार भारत देश में 77 व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। हर बार की तरह इस बार भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले पर झंडा फहराया और अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकों का सहयोग माँगा है। इस दिन प्रधानमंत्री जी लाखो की संख्या में आई जनता के सामने विभन्न मुद्दे रखते है और अब तक उन्होंने नागरिकों के हित में जारी की गई योजनाओं के बारे में और साथ ही आगे जारी की जाने वाली योजनाओं के बारे में भी बताते है। इसी तरह की बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मोदी जी ने देश के बहन बेटियों को सम्मानित किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना 2023 को जारी करने की घोषणा की है।
तो यदि आप लखपति दीदी योजना 2023 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक है। तो आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।
|डायरेक्ट लिंक| फ्री सिलाई मशीन योजना
Lakhpati Didi Yojana 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा केंद्रीय स्तर पर लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली 2 करोड़ महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने और ड्रोन को चलाने तथा उसकी रिपेयरिंग की ट्रेनिंग देने का टारगेट निर्धारित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा गया है कि इस समय बैंकों से लेकर आंगनवाड़ी तक कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है। जिसमें महिलाओं ने अपना योगदान ना दे रखा है।
इस समय महिलाएं हर प्रकार के क्षेत्र में पुरुषों से आगे बढ़ रही है और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में पूरी लगन से लगी हुई हैं। इन महिलाएं में शहरी महिलाए ही शामिल नहीं हैं बल्कि गांव की महिलाएं भी अपना पूरा सहयोग दे रही है। हलाकि गांव की बहन बेटियों को वह अवसर एवं सुविधाएं नहीं मिल पाती है। जोकि एक शहरी महिला को मिलती है। इस कारण कुछ महिलाए पीछे रह जाती है। इसलिए इन महिलाओं को आगे लाना मेरा सपना है। तो चलिए आगे बढ़ते हुए Lakhpati Didi Yojana 2023 के बारे में ओर जानते है।
लखपति दीदी योजना का मूलभूत उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Lakhpati Didi Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य देश के प्रति एक गांव की हर बेटी को सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आपको बता दे कि यह योजना पहले से ही राज्यीय स्तर पर कुछ राज्यों में लागू भी है। लेकिन अब प्रधानमंत्री जी के द्वारा इसे केंद्रीय स्तर पर पूरे देश में लागू किया जाएगा। जिसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु किसी एक क्षेत्र का चयन कर अपना कारोबार शुरू कर सकें। इस प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से पात्र बेटियों को प्रशिक्षण एवं कारोबार चलाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Key Highlights of Lakhpati Didi Yojana 2023
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू की | प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा |
उद्देश्य | गांवों में दो करोड़ लखपति दीदी बनाना |
लाभार्थी | देश की बहन बेटी |
आवेदन प्रक्रिया | पता नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द जारी की जाएगी |
महिलाओं को मिलेगी कई तरह की ट्रेनिंग
भारत सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को एलईडी बल्ब बनाने, ड्रोन के संचालन और मरम्मत के साथ-साथ प्लंबिंग जैसे कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ताकि महिलाएं संबंधित क्षेत्र का चयन करें आगे बढ़ सके।
देश की महिलाएं STEM में आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भाषण के दौरान बताया कि एक विदेशी दौरे पर मुझसे प्रश्न किया गया “कि आपके देश की महिलाएं साइन इंजीनियर की पढ़ाई करती है या नहीं” जिसके उत्तर में मैंने उन्हें बताया की भारतीय महिलाएं STEM में आगे हैं। यहाँ STEM की फुल फॉर्म है। साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियर और मैप जैसे क्षेत्रों में काफी आगे है।
इसके साथ ही मोदी जी ने बताया कि जी-20 ने भी भारत की महिलाओं को नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण से स्वीकार किया। भारत प्रत्येक नागरिक को यह भी कहा है कि यह सुनिश्चित हमें करना है और हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे भारत देश की बेटी पर कोई भी अत्याचार ना हो। और साथ ही सभी बहन और बेटियों को आगे बढ़ते का पूरा मौका प्रदान किया जाना चाहिए।
जनिए Lakhpati Didi Yojana की योग्यता
- आवेदक को भारतीय होना जरूरी है।
- केवल महिलाएं ही लखपति दीदी योजना में आवेदन करने की पात्र है।
- महिला ग्रामीण क्षेत्र की होनी चाहिए।
लखपति दीदी योजना दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो कॉपी
- फोन नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज की फोटो
Lakhpati Didi Yojana में आवेदन कैसे करें?
77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने केवल लखपति दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जल्द ही इस योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा। जब इस योजना को लागू किया जाएगा, तो हम आपको सबसे पहले अपने लेख माध्यम से आपको सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि हमारी लेख के साथ जुड़े रहे।