प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 600 किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन, साल भर मिलेगा खाद

पीएम किसान समृद्धि केंद्र कैसे खोलें, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | PM Kisan Samridhi Kendra kya Hai | Kisan Samridhi Center के लाभ एवं जरूरी जानकारी

दोस्तों किसानों को खेती से जुड़े सामान एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न दुकानों पर जाना पड़ता है। जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसलिए अब किसानों को खाद, बीज, खेती से जुड़े उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग और अलग-अलग तरह की खेती-किसानों से जुड़ी जानकारी एक ही छत के नीचे प्रदान करने के लिए पीएम किसान समृद्धि केंद्र योजना का आरंभ किया गया है। ताकि किसान भाइयों को खेती-किसानी से जुड़े जरूरत के सामान एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए दो या तीन दुकानों पर जाना ना पड़े। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से PM Kisan Samridhi Kendra (PMKSK) से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

किसान समृद्धि केंद्र

PM Kisan Samridhi Kendra क्या हैं?

हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 17 अक्टूबर 2022 को पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन करते हुए देश में समृद्धि केंद्रों का आरंभ किया है। साथ ही पीएम जी के द्वारा इस आयोजन में देश के 3.3 लाख से अधिक खुदरा उर्वरक दुकानों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों में बदलने की घोषणा भी गई है। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से PMKSK में बदला जाएगा। इन किसान समृद्धि केंद्रों पर किसानों को खाद के साथ-साथ बीज, कीटनाशक, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग एवं खेती किसान से जुड़ी अनेकों प्रकार की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा समृद्धि केंद्रों से किसान वन नेशन वन फर्टिलाइजर खाद भी खरीद सकेंगे।

यह सभी केंद्र वन स्टॉप शॉप (One Stop Shop) की तरह विकसित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि PM Kisan Samridhi Kendra किसानों के लिए सिर्फ उर्वरक खरीद एवं बिक्री का केंद्र नहीं है। यह एक संपूर्ण रूप से किसान के साथ घनिष्ठ नाता जोड़ने वाला, उसकी हर जरूरत में सहायता करने वाला केंद्र है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान समृद्धि केंद्र हाइलाइट्स

आर्टिकल का विषयPM Kisan Samridhi Kendra
शुरू किए गएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
उद्देश्यखाद, उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग एवं खेती से जुड़ी अनेक तरह की जानकारी एक ही जगह प्रदान करना
लाभार्थीभारत देश के किसान भाई
कब आरंभ किया गया17 अक्टूबर 2022 को
साल2022
कितनी खुदर उर्वरक दुकानों को PMKSK में बदला जाएगा3.3 लाख से अधिक दुकानों को

समृद्धि केंद्रों पर किसानों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

भारत देश के किसानों को पीएम किसान समृद्धि केंद्र से उर्वरक, खाद, बीज, कीटनाशक खरीदने के साथ-साथ बहुत प्रकार की फार्म इक्विपमेंट, मशीनरी आदि भी किराए पर लेने की सुविधा प्रदान की जाएगी। सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा संचालित One Nation One Fertilizer Scheme के तहत बिकने वाला फर्टिलाइजर भी सभी पीएमकेएसके पर उपलब्ध होगा। यहां से किसान आसानी से भारत ब्रांड का फर्टिलाइजर खरीद सकेंगे। किसान कृषि से संबंधित परामर्श के साथ मिट्टी की जांच भी करवा सकेंगे। इसके अलावा किसानों को समृद्धि केंद्रों पर उनके हित में संचालित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। यह केंद्र कृषि मंडियों के आसपास होंगे। जिससे किसान केंद्रों तक आसानी से पहुंच सके। इन केंद्रों पर कृषि उपज को बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र तथा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सलाह एवं परामर्श देंगे। परामर्श देने का यह कार्यक्रम 1 महीने में या 15 दिन में एक बार आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी का फोन नंबर

पीएम किसान समृद्धि केंद्र का उद्देश्य (Objective)

मित्रों इन केंद्रों को खोलने का प्रमुख उद्देश्य है कि किसानों को खाद, बीज, खेती से जुड़े उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग तथा खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी और सामान उपलब्ध करवाना है। ताकि किसान भाई यह सभी सामग्री एक ही जगह पर आसानी से खरीद सके। सरकार के माध्यम से भारत देश में उपलब्ध 3.3 लाख से भी ज्यादा खुदरा दुकानों को PMKSK (PM Kisan Samridhi Kendra) में तब्दील किया जाएगा। इस समय देश में फर्टिलाइजर की दुकानें निर्माता कंपनियों के डीलर नेटवर्क से संचालित होती है। परंतु वहां पर किसानों के लिए खेती-किसानी से जुड़ी सभी तरह की सुविधा मौजूद नहीं है इसके कारण से किसान भाइयों को अपनी जरूरत का सामान दो-तीन अलग दुकानों से लेना पड़ता है। परंतु अब किसान भाई पीएम किसान समृद्धि केंद्र पर खेती-किसानी से जुड़ी सभी प्रकार के सामान तथा जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Pradhanmantri Kisan Samridhi Kendra Qualities (विशेषताएं)

  • हमारे प्रधानमंत्री जी के माध्यम से किसानों के हित में किसान समृद्धि केंद्र खोले जा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री जी ने 17 अक्टूबर 2022 को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 600 पीएम किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन करते हुए देश में समृद्धि केंद्रों का आरंभ किया है।
  • भारत देश में 3,30,499 खुदरा उर्वरक दुकानों को किसान समृद्धि केंद्रों में बदला जाएगा।
  • इन केंद्रों पर खाद, बीज, उपकरण, मिट्टी की टेस्टिंग तथा खेती से जुड़ी सभी तरह की जानकारी किसान भाइयों के लिए उपलब्ध होगी।
  • Pradhanamantri Kisan Samridhi Kendra कृषि मंडियों के आस-पास ही होंगे।
  • ताकि किसान इन तक आसानी से पहुंच सके।
  • किसानों को कृषि समृद्धि केंद्रों पर कृषि उपज को बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र एवं एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सलाह व परामर्श देंगे।
  • यह कार्यक्रम 1 महीने में या 15 दिन में एक बार आयोजित किया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Correction

PM Kisan Samridhi Kendra Benefits (लाभ)

  • देश के सभी किसान पीएमकेएसके (PM Kisan Samridhi Kendra) का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
  • इन केंद्रों पर किसानों को उर्वरक, कीटनाशक की खरीद करने के साथ-साथ कई तरह के फार्म इक्विपमेंट, मशीनरी आदि भी किराए पर लेने की सुविधा दी जाएगी।
  • किसान इन केंद्रों पर कृषि से संबंधित परामर्श के साथ मिट्टी की जांच आदि की सुविधा का फायदा भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • वन नेशन वन फर्टिलाइजर स्कीम के तहत भारत ब्रांड का फ़र्टिलाइज़र भी इन केंद्रों पर बेचा जाएगा।
  • पीएम किसान समृद्धि केंद्र पर किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
  • ताकि वे अपने हित में संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके।
  • अब किसानों को खेती से जुड़ा जरूरत का सामान तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न दुकानों पर जाना नहीं पड़ेगा।

Leave a Comment