बिहार तालाब निर्माण योजना 2024 : ऑनलाइन आवेदन करें अनुदान पाएं पूरी जानकारी

Bihar Talab Nirman Yojana:- दोस्तो आज हम आपको बिहार तालाब निर्माण योजना से संबंधित सभी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले है। ये योजना बिहार सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए शुरू की गई है जो मत्स्य पालन कर रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। उनके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से Bihar Talab Nirman Yojana इस योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम बिहार तालाब निर्माण योजना है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को तालाब निर्माण करने लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा। जो मछली पालन करना चाहते हैं।उन लोगो के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

अगर आप लोग भी बिहार के किसान हैं और इस योजना के माध्यम से लाभ उठाना चाहते हैं। तो आपको इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के तहत Bihar Talab Nirman Yojana से संबंधित जानकारी उपलब्ध करने वाले है। तो आइए शुरू करते हैं।

Bihar Talab Nirman Yojana क्या है?

इस योजना को बिहार की सरकार द्वारा राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करवाने के लिए और मछली का पालन को बढ़ावा देने के लिए बिहार तालाब निर्माण योजना को शुरूआत की है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को मत्स्य पालन करने के लिए तालाब निर्माण के लिए अनुदान की धनराशि प्रदान की जाएगी। जिससे किसान अपनी अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त कर सकेंगे। बिहार सरकार द्वारा इस योजना के तहत अनुदान धनराशि एकड़ के हिसाब से प्रदान की जाएगी।

तालाब निर्माण करने पर सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के तहत 16.70 लाख/एकड़ का 80% अनुदान प्रदान किया जाएगा।

बिहार फसल विविधीकरण योजना

Bihar Talab Nirman Yojana

बिहार तालाब निर्माण योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामBihar Talab Nirman Yojana
योजना किसके द्वारा शुरू की गई।बिहार सरकार द्वारा
राज्यबिहार
वर्ष2023
अनुदान राशि16.70 लाख रुपए
लाभार्थीराज्य के मत्स्य किसान
विभागपशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार
उद्देश्यतालाब निर्माण कर मछली पालन को बढ़ावा देना।
आवेदन प्रक्रियाOnline
आधिकारिक वेबसाइटhttp://fisheries.bihar.gov.in/

Bihar Talab Nirman Yojana का उद्देश्य

बिहार तालाब निर्माण योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करवाने के लिए और मछली का पालन को बढ़ावा देने के लिए और राज्य के तमाम जिले जहां पर पठार है वहां पर तालाब निर्माण और संबद्ध इकाइयों की स्थापना उपलब्ध करना है। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को सरकार द्वारा मत्स्य पालन करने के लिए और  तालाब का निर्माण करने के लिए अनुदान धनराशि उपलब्ध की जाएगी। राज्य के जो भी किसान लोग रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं तो वह ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। और मत्स्य पालन का रोजगार प्राप्त कर सकते है।

बिहार सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 

बिहार तालाब निर्माण योजना के लाभ और विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा Bihar Talab Nirman Yojana की शुरुआत  की गई है।
  • और इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषकों को तालाब निर्माण के लिए सरकार द्वारा 16.70 लाख रुपए अनुदान धनराशि का लाभ उपलब्ध की जाएगी।
  • Bihar Talab Nirman Yojana द्वारा इस योजना के लिए एकड़ के हिसाब से लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • और बिहार राज्य के पठारी बाहुल्य जिला में तालाब निर्माण एवं संबद्ध सहायक इकाइयों का अधिष्ठान कर मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पैकेज इकाई लागत 16.70 लाख रुपए प्रति एकड़ है।
  • और इस योजना के पैकेज इकाई के रूप में इस योजना के अंतर्गत विभिन्न 5 अवयव शामिल होंगे। जिसमें एक अवयव अधिकतम 1 एकड़ एवं न्यूनतम 0.5 एकड़ का होगा।
  • दक्षिणी बिहार के चिन्हित पठार बाहुल्य जिला यथा बांका, गया, औरंगाबाद, कैमूर, जमुई, नवादा, मुंगेर एवं रोहतक में तालाब निर्माण किया जाएगा।
  • और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि जारी कर दी गई है।

Bihar Talab Nirman Yojana के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन

  • बिहार तालाब निर्माण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास निजी या लीज पर भूमि जरूर होनी चाहिए।
  • तलाब के निजी स्वामी के लिए भूस्वामी प्रमाण पत्र या अघतन मालगुजारी रसीद, इसके भूमि में जुडिशल स्टांप पर इकरारनामा न्यूनतम 9 वर्ष का जरूरी होता है।
  • बिहार तालाब निर्माण योजना के तहत आवेदक का चयन उप मत्स्य निर्देशक की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा किया जाना चाहिए।

बिहार तालाब निर्माण योजना के लिए पात्रता

  • Bihar Talab Nirman Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • और इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मत्स्य कृषक ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  • Bihar Talab Nirman Yojana के तहत किसानों को एकड़ के हिसाब से अनुदान धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • आवेदन द्वारा आवेदक करने के लिए आवेदक का बैंक में खाता होना जरूरी है।  

बिहार तालाब निर्माण योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का भू स्वामित्व प्रमाण पत्र

Bihar Talab Nirman Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • Bihar Talab Nirman Yojana  के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले Directorate Of Fisheries, Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • और होम पेज पर आपको मत्स्य योजनाओं के लिए आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक कर मत्स्य योजनाओं में आवेदन के लिए पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • और अब क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज कर देना है।
  • अब आपकों इसके बाद ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।
  • और इस  प्रकार आप आसानी से बिहार तालाब निर्माण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी हैं।

बिहार तालाब निर्माण योजना को लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • बिहार तालाब निर्माण योजना को लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको मत्स्य निदेशालय बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आप जैसे ही क्लिक करोगे। आपके सामने लॉगिन पैनल खुलकर आ जाएगा।
  • ये सब करने के बाद आपको इस पेज पर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर इन तीनों में से किसी एक को दर्ज कर देना है।
  • अब इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो जायेगी।

(FAQ’s)

बिहार तालाब निर्माण योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

Bihar Talab Nirman Yojana बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई है।

बिहार तालाब निर्माण योजना का लाभार्थी कौन है?

Bihar Talab Nirman Yojana का लाभार्थी राज्य के मत्स्य किसान है।

बिहार तालाब निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Bihar Talab Nirman Yojana का मुख्य उद्देश्य तालाब निर्माण कर मछली पालन को बढ़ावा देना है।

बिहार तालाब निर्माण योजना के तहत कितनी अनुदान राशि दी जाएगी?

Bihar Talab Nirman Yojana ke तहत 16.70 लाख रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी।

Leave a Comment