बिहार फसल विविधीकरण योजना 2024 : किसानों को मिलेगी सब्सिडी

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से फलदार पौधे जैसे आंवला, नींबू, बेल और कटहल के पेड़ लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। यदि आप बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार फसल विविधीकरण योजना की सभी जानकारी को विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं। इस योजना की a to z जानकारी को प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana

बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा किसानो को सुविधा देने के लिए इस योजना का संचालन 29 नवंबर को  किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को 50 फीसदी की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ताकि फसल विविधीकरण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए शुष्क बागवानी को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। ताकि किसानो को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। बिहार सरकार द्वारा इस योजना का मुख्य लक्ष्य सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से कम वर्षा वाले क्षेत्र में फल के पौधे को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना

Overview of Bihar Fasal Vividhikaran Yojana

योजना का नामBihar Fasal Vividhikaran Yojana  
उद्देश्य शुष्क बागवानी करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान करना  
राज्यबिहार  
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा   
लाभार्थीराज्य के किसान  
संबंधित विभागउद्यान निदेशालय, कृषि विभाग बिहार 
सब्सिडी राशि 50 फीसद  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन   
आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/  

बिहार फसल विविधीकरण योजना का उद्देश्य

दोस्त हम सभी जानते हैं की केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किसानो को सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जा रहें हैं, ताकि किसानो को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। ऐसी ही एक योजना की शुरुआत हाल ही में बिहार सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। जिसका नाम फसल विविधीकरण योजना हैं। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शुष्क बागवानी करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ प्रदान करना हैं। ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े. और उनकी आय को दोगुना किया जा सके। अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसान आत्मनिर्भर बनेगें। और अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगें।

बिहार देसी गोपालन प्रोत्साहन योजना

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा?

बिहार सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत चयनित किए गए जिन जिलों में मानसून के दौरान बारिश कम होती है, उन्हे इस योजना का लाभ दिया जाएगा। शुष्क बागवानी योजना के तहत राज्य के 7 जिलों के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जो की इस प्रकार हैं –

  • गया
  • जमुई
  • मुंगेर
  • नवादा
  • औरंगाबाद
  • कैमूर
  • रोहतास

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार फसल विविधीकरण योजना को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं।
  • बिहार सरकार किसानों के लिए फसल विविधीकरण योजना के अंतर्गत शुष्क बागवानी कार्यक्रम चला रही है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से फलदार पौधे जैसे आंवला, नींबू, बेल और कटहल के पेड़ लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है।
  • ताकि राज्य के किसानों को शुष्क फलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके, और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इस योजना का मुख्य लक्ष्य सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से कम वर्षा वाले क्षेत्र में फल पौधे को बढ़ावा देना है।
  • बिहार फसल विविधीकरण योजना का संचालन बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • राज्य के किसान इस योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर आंवला और नींबू के 400 पौधे, बेल और कटहल के 100 पौधे लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा शुष्क बागवानी योजना के तहत राज्य के 7 जिलों के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसान आत्मनिर्भर बनेगें।

बिहार फसल विविधीकरण योजना के लिए पात्रता

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त  कर सकते हैं।
  • Bihar Fasal Vividhikaran Yojana का लाभ राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही लाभार्थी के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।
  • लाभार्थी का बैंक आधार से लिंक होना चाहिए।

Bihar Beej Anudan Yojana

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • जिस पर आपको नीचे की ओर बिहार सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के नाम दिखाई देंगे।
  • अब आप फसल विविधीकरण योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करेंगें।
  • फिर आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज को कुछ नियम और शर्तें ध्यानपूर्वक दिखाई देगी जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना हैं।
  • वहां आपको अपनी सहमति देने के लिए Agree के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपसे फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना हैं।
  • इसके सात ही मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
  • अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQ’s

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana  के माध्यम से किसानों को कितने रुपए की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं ?

इस योजना के अंतर्गत किसानों को 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की सब्सिडी दी जाएगी।

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana का उद्देश्य किया हैं?

किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ फसल विविधीकरण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए आंवला, नींबू, कटहल और बेल की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करना है।

Bihar Fasal Vividhikaran Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा?

राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment