Bharat Jodo Yatra: Route Map, Schedule | भारत जोड़ो यात्रा क्या है पूरी जानकारी हिंदी में

Bharat Jodo Yatra Registration Online @ bharatjodoyatra.in | भारत जोड़ो यात्रा क्या है, रजिस्ट्रेशन एवं उद्देश्य 117 List | Bharat Jodo Yatra Date, Schedule & Route Map

दोस्तों कांग्रेस सरकार 7 सितंबर 2022 से भारत को एकजुट करने एक साथ लाने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए Bharat Jodo Yatra का शुभारंभ करने जा रही है। यह यात्रा पदयात्रा है। जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की जाएगी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ 100 से भी ज्यादा नेता शामिल होंगे। जो तकरीबन सभी वर्गों और प्रदेशों के प्रतिनिधित्व होंगे। इन पदयात्रा करने वाले 100 से भी ज्यादा नेताओं को भारत यात्री का नाम दिया गया हैं। इसके अलावा आम जनता एवं अन्य नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के लिए ऑफिशल वेबसाइट bharatjodoyatra.in लांच की गई है। जो भी इस यात्रा के साथ जुड़ना चाहते हैं। वह इस वेबसाइट पर रजिस्टर करके यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से Bharat Jodo Yatra से संबंधित सभी जानकारियों को प्रदान करेंगे।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra क्या है?

भाइयों कांग्रेस सरकार के माध्यम भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। जो 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी ज्यादा नेता चलेंगे। जिन की सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा एवं युवा नेता कन्हैया कुमार भी शामिल है। देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजर रही है। वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। यह लोग अतिथि यात्री होंगे। और जिन प्रदेशों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें से भी 100-100 लोग यात्रा में शामिल होंगे। यह लोग प्रदेश यात्री कहलाएंगे।

एक समय में सिर्फ 300 पद यात्री ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे। Bharat Jodo Yatra भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्योहार है। जिसमें भारत के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी एवं समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरु की जा रही है।

Aadhaar Card Status Check

भारत जोड़ो यात्रा का अगला फेज हुआ शुरू

आज 3 जनवरी 2023 से शीतकालीन आवास के बाद Bharat Jodo Yatra का अगला फेस शुरू हो गया है। इस यात्रा के दूसरे फेस को राहुल गांधी ने दिल्ली से सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर, यमुना बाजार से शुरू किया है। आज यह यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में यह गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से शुरू होकर बागपत में शाम तक पहुंचेगी और आज की रात मवीकलां गांव में एक फार्म हाउस में ही यात्रा रुकेगी। फिर यह यात्रा बुधवार यानी कल को सुबह मवीकला से आगे बढ़ेगी। यूपी में इस यात्रा को शुरू करने से पहले एक खास गाना भी लॉन्च किया गया है इस गाने को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है। आइए प्रेम व प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें. 3 जनवरी 2023 से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनें|

 Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा की कन्याकुमारी से हुई शुरुआत

7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के माध्यम हरी झंडी दिखाते हुए Bharat Jodo Yatra की शुरुआत कर दी गई है। यह पद यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत जी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी भी मौजूद थे। 150 दिन यानी 5 महीने चलने वाली यह यात्रा दो शिफ्ट में चलेगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे और दूसरी शिफ्ट 3:30 बजे से। 1 दिन में 22 से 23 किलोमीटर की दूरी कवरेज करने की योजना है।

प्रशंसाओं और विवादों दोनों से जुड़ी रही है भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के द्वारा शुरू की गई Bharat Jodo Yatra प्रशंसाओं और विवादों दोनों से जुड़ रही हैं। जहां एक तरफ विपक्षी पार्टियां इस यात्रा में कमियां निकाल रहे है और इसे विवादों से जोड़ रही है| वहीं दूसरी तरफ आम जनता इस यात्रा और राहुल गांधी की प्रशंसा कर रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। बारिश में भाषण देते हुए और एक बच्ची को सैंडल पहनाते हुए राहुल गांधी की वीडियो और तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा में हैं। इसी तरह की ओर वीडियो और फोटो भी है जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra Schedule

Bharat Jodo Yatra Schedule

कंटेनरो में सोएंगे सभी पदयात्री

भारत जोड़ो यात्रा के लिए 60 कंटेनर तैयार किए गए हैं। इस 150 दिन की पदयात्रा में राहुल गांधी सहित सभी पदयात्री कंटेनर में सोएंगे। इन कंटेनरो को आराम के सामने एक गांव में आकर लगा दिया जाएगा। इनमें से कुछ कंटेनर में एयर कंडीशन भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पदयात्री जिस गांव से होकर गुजरेंगे वही का स्थानीय खाना खाएंगे। यह भोजन गांव वाले ही तैयार करेंगे। कोई सा भी नेता होटल में नहीं रुकेगा। यह पदयात्रा एक साधारण पदयात्रा होगी। जो महंगाई, भ्रष्टाचार, समाज में बढ़ते हुए असमानताओं के विरुद्ध बेहतर तरीके से अपना आक्रोश दिखाएगी।

Rashtriya Poshan Maah

Highlights Of Bharat Jodo Yatra

आर्टिकल किसके बारे में हैBharat Jodo Yatra
शुरू की जा रही हैकांग्रेस सरकार के माध्यम
कब से शुरू हो रही है7 सितंबर 2022 से
कहां से लेकर कहां तक चलेगीकन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक
पदयात्रा निर्धारित दूरी3570 किलोमीटर
उद्देश्यदेश में भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और असमानता के विरुद्ध पदयात्रा निकालना
साल2022
पद यात्रियों की संख्या100 से भी ज्यादा
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bharatjodoyatra.in/

भारत जोड़ो यात्रा की कुछ प्रमुख्य टैगलाइन

  • महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो
  • बेरोजगारी का जाल तोड़ो, भारत जोड़ो
  • नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो
  • संविधान बचाएंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे
  • मिले कदम, जुड़े वतन

Bharat Jodo Yatra Route Map

Bharat Jodo Yatra Route Map

भारत जोड़ो यात्रा में तीन तरह के यात्री होंगे शामिल

  • भारत यात्री ÷ पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 यात्री ऐसे होंगे जो शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे उन्हें भारत यात्री कहा जाएगा।
  • प्रदेश यात्री ÷  जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे जिन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा।
  • अतिथि यात्री ÷ वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं यह लोग अतिथि यात्री कहलाएंगे।

सरकारी नोकरी फॉर्म

150 दिनों में 3570 किलोमीटर दूरी तय करेगी यह पदयात्रा

इस यात्रा को आयोजित करने वाले समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया है। कि पदयात्रा 150 दिन यानी 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जो 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। Bharat Jodo Yatra में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ 100 नेता शुरू से लेकर अंत तक पदयात्रा में उनके साथ रहेंगे। जिन की सूची कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार कर ली गई है। कांग्रेस के मुताबिक इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।

Bharat Jodo Yatra की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको Bharat Jodo Yatra की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
Bharat Jodo Yatra की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने की प्रक्रिया
  • होम पेज पर आपको सबसे नीचे Register Now का पेज दिखाई देगा।
  • अब आपको यहां पर अपना नाम, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको I’m not a robot पर टिक करना होगा।
  • अब आपको Register Now के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप भारत जोड़ो यात्रा की ऑफिशियल वेबसाइट पर Registered हो सकते हैं।
  • और पद यात्रा की लाइव स्क्रीनिंग देख सकते हैं।

भारत पदयात्री लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको Bharat Jodo Yatra की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Click Here का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे।
  • आपके सामने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले नेताओं की सूची खुलकर आ जाएगी।
भारत पदयात्री लिस्ट देखने की प्रक्रिया
  • इस सूची को आप Download के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Leave a Comment