Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana Registration Form 2023, उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, Ekal Mahila Swarojgar Yojana
उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओ को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसका नाम मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना हैं राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओ को 1,00,000 रूपये तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी देगी | जिसका लाभ लेकर राज्य की महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर पाएंगी। महिलाओ को योजना के माध्यम से विभिन इलाको में स्वरोजगार करने के लिए बढ़ावा मिलेगा। यदि आप भी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आज हमआपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। Ekal Mahila Swarojgar Yojana Uttarkhand का उद्देश्य, लाभ, पात्रता एवं दस्तावेज आदि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना एक अहम योजना हैं। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता के सामने की गई हैं। राज्य सरकार द्वाराइस योजना के तहत ये तय किया गया की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1,00,000 रूपये तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी महिलाओ को दी जाएगी। ताकि महिलाओ को पशुपालन, मत्सय पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मसाला, मिलेट्स सहित विभिन इलाको में स्वरोजगार करने के लिए बढ़ावा मिल सकेगा। रेखा आर्य के अनुसार इस योजना का लाभ राज्य की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाएँ, जिसके पति की मौत हो गई है या फिर अविवाहित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें भी दिया जाएगा।
Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana |
राज्य | उत्तराखंड |
वर्ष | 2023 |
आवेदन | Online/Offline |
लाभार्थी | राज्य की एकल महिलाए |
Official website | — |
उद्देश्य | एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है |
Ekal Mahila Swarojgar Yojana Uttarkhand का उद्देश्य
जैसा की आप सभी जानते हैं कि सरकार द्वारा महिलाओ की सहायता के रूप में कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती हैं। जिसका लाभ देश की कमजोर बेसहारा महिलाओ को दिया जाता हैं। ऐसी ही एक योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई हैं जिसका नाम उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1,00,000 रूपये तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। ताकि राज्य की महिलाएं विभिन्न इलाको में पशुपालन, मत्सय पालन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मसाला, मिलेट्स सहित अपना स्वरोजगार कर खुद आत्मनिर्भर बन सके। Uttarkhand Ekal Mahila Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य में महिलाओं को रोजगार मिलेगा जिससे बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी। यानी देखा जाये तो यह योजना राज्य और राज्य की एकल महिलाओं का विकास करेगी।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री बालश्रय योजना
उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभ
- उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने International women Day के अवसर पर एकल महिला स्वरोजगार योजना का आयोजन किया है|
- इसके अलावा women Day के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थीयो को माह फरवरी के 1 करोड़ 89 लाख रूपये का डिजिटल हस्तांतरण किया है|
- राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य की सभी एकल महिलाओं को दिया जायेगा।
- Ekal Mahila Swarojgar Yojana के तहत राज्य की 45 वर्ष तक की ऐसी महिलाए जिसके पति को मौत हो गयी है या फिर अविवाहित है उन्हें इसका लाभ मिलेगा|
- महिलाओं को इस योजना के तहत ₹100000 तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी दी जाएगी। जिससे राज्य की महिलाएं योजना का लाभ लेकर अपना स्वरोजगार कर खुद आत्मनिर्भर बन सकेंगी|
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana की पात्रता
- योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए महिला उत्तराखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत वो महिला पात्र होंगी जो विधवा, विकलांग जैसी कल्याणकारी योजना से पेंशन प्राप्त करती होगी।
- महिला की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष हो।
- इसके आलावा लाभार्थी महिला के परिवार की मासिक आय छह हज़ार रूपये से अधिक न हो।
- आवेदक महिला राजकीय व पारिवारिक पेंशन प्राप्त न करती हो।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड राज्य द्वारा चलायी गई Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana हेतु आवेदन करने के लिए राज्य की महिलाओं को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा । क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका जारी नहीं किया गया है और ना ही योजना में आवेदन करने के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच की गई है। परन्तु जैसे ही सरकार योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान करती है तो हम आपको तुरंत अपने इस आर्टिकल के माध्यम से जरूर बताएंगे। इसलिए आप से अनुरोध हैं की आप हम से जुड़े रहें हैं ।