खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Khet Talab Yojana

UP Khet Talab Yojana: दोस्तों खेती का सबसे आवश्यक हिस्सा सिंचाई है जिसके लिए किसानों को जल की जरूरत होती है| हमारे भारत देश में ज्यादातर किसान बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल या अन्य स्रोतों से जल की प्राप्ति करते हैं। जिसके कारण दिन-प्रतिदिन भूजल का स्तर नीचे होता जा रहा हैं। साथ ही किसानों को ट्यूबवेल से सिंचाई करने से उनकी फसल लागत में भी वृद्धि हो रही है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में खेत तालाब योजना को नियोजित किया है।

Khet Talab Yojana Uttar Pradesh

इस योजना के तहत राज्य के किसानों को उनके खेत के एक भाग को तालाब में परिवर्तित करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इन तालाबों में बारिश के पानी को एकत्रित किया जा सकेगा। जिसका इस्तेमाल बाद में किसान खेती की सिंचाई करने में कर सकेंगे। तो मित्रों आइए जानते हैं Khet Talab Yojana Uttar Pradesh क्या हैं?

Table of Contents

Khet Talab Yojana Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से साल 2013 में उत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना को आरंभ किया गया था। जिसे सरकार ने बाद में किसी कारणवश बीच में ही रोक दिया था। परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस योजना के महत्व को देखते हुए इसे दोबारा से राज्य में जारी कर दिया है। Khet Talab Yojana के द्वारा से किसानों को उनके खेत के एक हिस्से को तालाब में बदलने पर अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान आने वाले खर्चों का 50 फीसद होता है। यह योजना एक तरह से जल संरक्षण पर आधारित है। जो तालाबों में बारिश के पानी को संरक्षित करेंगी। ताकि किसान इस संरक्षित पानी का इस्तेमाल अपने खेत की सिंचाई करने में कर सकें।

इसके अलावा इन तालाबों में किसान मछली पालन भी कर सकेंगे। जिससे उन्हें आय का एक और स्त्रोत प्राप्त होगा। यूपी खेत तालाब योजना 2023 राज्य के भूजल स्तर को नियंत्रित करेंगी एवं ट्यूबवेल के कारण किसानों की बढ़ती हुई खेती लागत को भी कम करेंगी।

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स

योजना का नामउत्तर प्रदेश खेत तालाब योजना
किसके माध्यम से आरंभ की गईउत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम
उद्देश्यसिंचाई हेतु तलाब निर्माण पर अनुदान प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश राज्य के किसान
अनुदान की राशिनिर्माण खर्च का 50%
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
राज्यउत्तर प्रदेश राज्य
साल2023
ऑफिशल वेबसाइटhttps://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

UP Kisan Karj Rahat List

Khet Talab Yojana के तहत अनुदान राशि

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खेत में तालाब का निर्माण करने पर आने वाले खर्च का 50 फीसद अनुदान दिया जाता है। छोटे तालाब का निर्माण करने पर करीब-करीब 1 लाख 5 हजार रुपये का खर्च आता है इस खर्चे का सरकार के द्वारा 50% यानी 52500 रुपये सरकार द्वारा वहन किए जाते हैं। और बड़े तालाब के निर्माण पर लगभग 228400 रुपये का खर्च आता है जिसका 50% यानी अधिकतम 114200 रुपये का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा खुद वहन किया जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक लाइनिंग के कार्य में आने वाले खर्च पर 75000 रुपये की अतिरिक्त राशि और प्रदान की जाती है।

अब तक राज्य में Khet Talab Yojana UP के द्वारा से 2000 से भी ज्यादा तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। बुंदेलखंड के चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर एवं महोबा में यह तालाब बनाए जा चुके हैं। अब राज्य में 3300 नए तालाब और बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह योजना राज्य के किसानों के सामने पानी की आने वाली समस्याओं को दूर करेगी और उन्हें सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाएगी।

तालिकानुसार अनुदान राशि विवरण

तालाब का आकारकुल निर्माण खर्चसरकार द्वारा अनुदान राशि (50%)अतिरिक्त राशि प्लास्टिक लाइनिंग हेतु
छोटा तालाब1050000 रूपए52500 रूपए75000 रूपए
बड़ा तालाब228400 रूपए114200 रूपए75000 रूपए

UP Khet Talab Yojana के तहत तालाब का आकार

राज्य सरकार के माध्यम से इस योजना के तहत निम्नलिखित आकार के तालाबों पर 50% का अनुदान वितरण किया जाएगा।

  • छोटे तलाब का आकार- 22×20×3 मीटर
  • बड़े तालाब का आकार- 35×30×3 मीटर

यूपी गौशाला योजना

Khet Talab Yojana के फेज

UP Khet Talab Yojana को सरकार के माध्यम से दो फेज में विभाजित किया गया था। जो निम्नलिखित इस प्रकार से है।

पहला फेज

  • उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड जिले में इस योजना को सबसे पहले शुरू किया गया था।
  • जहां पर करीब-करीब 2000 तालाबों का निर्माण किया गया था।
  • इन तालाबों के निर्माण में 12.20 करोड रुपए का खर्ज किया गया था।

दूसरा फेज

  • यूपी खेत तालाब योजना के दूसरे फेज में बुंदेलखंड क्षेत्र के 44 जनपदों और 167 अतिदोहित वे क्रिटिकल श्रेणी का चयन किया गया है।
  • जिनमें 3084 तालाबों का निर्माण कार्य संपूर्ण हो चुका है।
  • जिन पर सरकार के माध्यम से 27.88 करोड़ों रुपए का खर्च किया गया है।

Khet Talab Yojana जल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ किसानों की आय में भी करेगी वृद्धि

दोस्तों प्रदेश में इस योजना के द्वारा से संरक्षण विभाग के माध्यम से किसानों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने का फैसला लिया गया है। खेत तालाब योजना के द्वारा से किसान निर्मित हुए तालाबों के द्वारा से खेत की सिंचाई आसानी से करने के साथ-साथ मत्स्य पालन एवं सिंघाड़े की खेती भी कर सकते हैं। यदि हम कहे तो यह योजना किसानों को सिंचाई में पानी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मत्स्य पालन एवं सिंघाड़े की खेती के माध्यम से उनकी आय में भी वृद्धि करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार का इस योजना को दोबारा शुरू करने का निर्णय बहुत ही सराहनीय है। क्योंकि इसके द्वारा से फिर से हजारों किसानों को लाभ की प्राप्ति होगी। जिससे प्रदेश का कृषि क्षेत्र विकसित होगा और साथ ही राज्य विकास की ओर बढ़ेगा।

कुसुम योजना

UP Khet Talab Yojana Objective (उद्देश्य) 

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है। कि उत्तर प्रदेश के किसानों को उनके खेत में तलाब निर्माण करवाकर सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाना। क्योंकि उत्तर प्रदेश में हर साल सबसे ज्यादा धान की फसल बोई जाती है। जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में पानी का इस्तेमाल होता है। परंतु वर्तमान समय में गिरते हुए भूजल स्तर के कारण किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में UP Khet Talab Yojana को आरंभ किया गया है।

इस योजना के द्वारा से किसानों को खेती की सिंचाई करने हेतु तलाब निर्माण करवाने पर 50% का अनुदान विवरण किया जाएगा। अब राज्य के किसान इस योजना के द्वारा निर्मित हुए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा कर सकेंगे। जिसका इस्तेमाल वह अपनी खेती कार्यों में कर पाएंगे और यही इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है।

Khet Talab Yojana के लाभ (Benefits)

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के किसानों के हित में Khet Talab Yojana को नियोजित किया गया है।
  • इस योजना के तहत किसानों को उनके खेत में कृषि कार्यों के लिए तालाब निर्माण करवाने पर आने वाले खर्चे का 50% आर्थिक मदद के रूप में प्रदान किया जाता है।
  • सरकार का खेत तालाब योजना यूपी को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • इस योजना के द्वारा से निर्मित हुए तालाबों में बारिश के पानी को इकट्ठा किया जा सकेगा।
  • किसान इकट्ठे हुए पानी का उपयोग अपनी खेती कार्यों में कर सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से इस योजना को साल 2013 में शुरू किया गया था। जिसे किसी कारणवश बीच में ही रोक दिया गया था।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने साल 2016 में इस योजना को दोबारा से 5 वर्षों के लिए राज्य में जारी कर दिया है।
  • इन 5 वर्षों के लिए 5 लाख रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया है।
  • खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के तहत इच्छुक किसानों को आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। क्योंकि इसके तहत आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाता है।
  • यह योजना राज्य में किसानों के सामने आने वाली पानी की कमी की समस्या को दूर करेगी और साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि करेगी।
  • आज के दौर में सभी किसानों द्वारा अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी ट्यूबवेल के द्वारा से प्राप्त किया जाता है जिसकी वजह से जमीन के अंदर पानी का स्तर नीचे होता जा रहा है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश की पात्रता (Eligibilities)

  • आवेदक एक रजिस्टर्ड किसान होना चाहिए।
  • किसान को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं लघु सीमांत किसान ही इस योजना का फायदा प्राप्त करने के योग्य है।
  • किसान किसी अन्य तलाब योजना का फायदा ना ले रहे हो।

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक खाता विवरण

न्यूनतम समर्थन मूल्य

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
Khet Talab Yojana के तहत आवेदन करें
  • होम पेज पर आपको योजनायें के सेक्शन के तहत मुद्रा एवं जल संरक्षण की योजनायें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको राज्य प्रायोजित के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
Khet Talab Yojana का चयन
  • इस पेज पर आपको Khet Talab Yojana का चयन करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक और नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के तहत आवेदन कर सकते हैं।

कृषि अधिकारी लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कृषि अधिकारी लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के तहत कृषि अधिकारी लॉगिन करें
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि- यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप कृषि अधिकारी लॉगिन कर सकते हैं।

खेत तालाब हेतु बिल अपलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको खेत तालाब हेतु बिल अपलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि-किसान पंजीकरण संख्या और टोकन संख्या दर्ज कर देनी है।
  • अब आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आप बिल अपलोड कर सकते हैं।

यंत्र हेतु टोकन जनरेट कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन के तहत यंत्र हेतु टोकन जनरेट करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करके टोकन जनरेट करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप यंत्र हेतु टोकन जनरेट कर सकते हैं।

अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन के तहत अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि-
    • वित्तीय वर्ष
    • योजना
    • जनपद एवं यंत्र आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने अब तक जारी किए गए टोकन का विवरण खुलकर आ जाएगा।

प्रदेशवार योजनावार टोकन रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको प्रदेशवार योजनावार टोकन रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिस पर आपको संबंधित रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी।
  • अगर आप इस रिपोर्ट को प्रिंट करना चाहते हैं। तो रिपोर्ट प्रिंट करें के ऑप्शन पर क्लिक करके प्रिंट कर सकते हैं।

योजनावार यंत्रवार टोकन रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको योजनावार यंत्रवार टोकन रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जिस पर आपको वित्तीय वर्ष दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने योजनावार यंत्रवार टोकन रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी।
  • इस रिपोर्ट को आप प्रिंट करें के विकल्प पर क्लिक करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

निर्माता कंपनियां एंपैनलमेंट की सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको निर्माता कंपनियां एंपैनलमेंट की सूची के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलकर आ जाएगी।
  • इस फाइल में आप संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

अपनी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको संपर्क करें के टैब के तहत शिकायत दर्ज करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने ग्रीवेंस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
अपनी शिकायत दर्ज करें
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि-
    • नाम
    • पता
    • जनपद
    • विषय
    • शिकायत
    • फोन नंबर
    • ईमेल आईडी एवं कैप्चा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको संपर्क करें के सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको शिकायत की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको शिकायत संख्या दर्ज करनी होगी।
Khet Talab Yojana UP शिकायत की स्थिति देखें
  • इसके पश्चात आपको खोजें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से संबंधित जानकारी आपके सामने होगी।

Helpline Number

  • राज्य कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश
  • कृषि भवन मदन मोहन मालवीय मार्ग
  • लखनऊ 226001

Leave a Comment