MP Gehu Panjiyan 2023-24: Online Registration Form & Gehu Price @ mpeuparjan.nic.in

MP Gehu Panjiyan 2023-24, मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन at mpeuparjan.nic.in, मध्यप्रदेश में गेहूं का भाव तय, गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग व पंजीयन करें

सरकार की ओर से किसानो को सहायता देने के लिए समय-समय पर अलग-अलग योजनाएं संचालित की जाती हैं। ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। ऐसी ही एक ओर योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हैं जिसका नाम एमपी गेहूं पंजीयन है। राज्य सरकार ने इस योजना को किसानों को उनकी रबी फसल का उचित दाम प्रदान करने के लिए शुरू किया है। यदि आप इस योजना की सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम आपको MP Gehu Panjiyan 2023 की सभी जानकारी देंगे जैसे-राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं के दाम एवं उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं आदि।

MP Gehu Panjiyan 2023

मध्य प्रदेश के किसान MP Gehu Panjiyan 2023 के तहत अपनी इच्छा के अनुसार अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा रबी सीज़न की गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए MP E Uparjan प्रक्रिया को शुरू कर दिया। किसानो को रबी की फसल बेचने के बाद डीबीटी के माध्यम से  सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। इस वर्ष सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है। किसान अपनी रबी फसल को बेचने के लिए 28 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।  जिसके बाद फसल की खरीद 25 मार्च के बाद शुरू होगी और 25 मई 2023 तक खरीदी जाएगी।

मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना

MP Gehu Panjiyan  

Short Details Of मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन 2023

आर्टिकल का विषयMP Gehu Panjiyan  
शुरू की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा 
पोर्टल का नामएमपी ई उपार्जन 
लाभार्थीराज्य के किसान  
उद्देश्यसमर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना  
पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी  28 फरवरी 2023 तक  
राज्यमध्य प्रदेश  
पंजीयन प्रक्रिया ऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/  

MP Gehu Panjiyan का उद्देश्य क्या है?

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसानो की आर्थिक स्थति खराब होने के कारण सरकार किसी न किसी योजना के माध्यम से किसानो को सुविधा देती आ रही हैं ताकि किसानो को आर्थिक रूप से कोई समस्या न हो। इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Gehu Panjiyan को शुरू किया हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करना हैं ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सन् 2023 में निर्धारित गेहूं के दाम

शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम दाम 2125 रुपए क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 2015 रुपए से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2125 रुपए कर दिया  गया है। इसलिय पिछले साल के मुकाबले इस साल 110 रुपए की वृद्धि की गई है। अब इस योजना के माध्यम से किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए ऑनलाइन किओस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे की सहायता से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 28 फरवरी 2023 तक खुली हुई है।

मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 

MP Gehu Panjiyan के लाभ एवं विशेषताएं

  • किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल को बेचने की सुविधा प्रदान करने  के लिए MP Gehu Panjiya को शुरू किया  गया हैं।
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के किसानो को दिया जाएगा।
  • किसानों को अपनी फसल का उचित दाम प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानो को रबी फसल के  उचित दाम प्राप्त होंगे।
  • सरकार द्वारा किसानो को समर्थन मूल्य पर 80 लाख टन गेहूं खरीदने की घोषणा की गई है।
  • योजना के माध्यम से किसानों को फसल बेचने के बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

किसान कहां करवाएं MP Gehu Panjiyan 2023-24

योजना के माध्यम से राज्य के किसान अलग-अलग तरीके से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। समर्थन मूल्य पर किसानों को गेहूं बेचने में या पंजीयन करने में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। MP Gehu Panjiyan के तहत राज्य के किसान अलग-अलग तरीके से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। सरकार ने पंजीकृत का समय भी निर्धारित कर दिया हैं जिसके तहत किसान  साख सहकारी समितियों में जाकर अपने गेहूं फसल बेचने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

इसके अलावा सरकार ने किसानो के लिए MP kisan App को लांच किया हैं। जिसके माध्यम से किसानो का मुफ्त पंजीकरण किया जा रहा हैं। साथ ही रबी सीजन की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण करने हेतु किसानों के लिए अलग-अलग स्थानों पर सुविधा केंद्र भी खोले गये हैं। किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में, जनपद पंचायत कार्यालय में, तहसील कार्यालय में एवं सुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।

मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन का लाभ केवल मध्य प्रदेश के किसानों को ही मिलेगा।
  • किसानों को उचित मूल्य पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा।
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पंजीयन करने के लिए बोय गए खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका

MP Gehu Panjiyan 2023 ऑनलाइन करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश की ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां जाने के  बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मध्य प्रदेश गेहूं पंजीयन करे
  • आपको होम पेज पर अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र किओस्क के लिए पंजीकरण (रबी 2023) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • वहां क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
MP Gehu Registration
  • पेज पर आवश्यक सूचना ध्यानपूर्वक पढ़ कर किओस्क पंजीयन निर्धारण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने अब रबी 2023-24 पंजीयन केंद्र के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
MP Gehu Panjiyan Form
  • इस फॉर्म में आपसे मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर बाद मे आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपसे मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब आप को सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी इस प्रकार से एमपी गेहूं पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP Gehu Panjiyan के लिए रबी 2023-24 की जानकारी कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको MP Gehu Panjiyan की Official Website पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रबी 2023-24 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर जाएगा।
  • इस पेज पर आपको किसान पंजीयन/आवेदन सर्च गेहूं किसान पंजीयन/आवेदन सर्च मूंगा/उड़द के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • खुले हुए इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करके किसान सर्च करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने रबी 2023 से संबंधित जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से किसान रबी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Leave a Comment