दोस्तों हरियाणा महिला समृद्धि योजना को राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने महिलाओं को फायदा पहुंचाने के लिए आरम्भ किया है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार के माध्यम राज्य के अनुसूचित जाति श्रेणी की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को खुद का अपना रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार के द्वारा से 60 हजार रुपये का लोन 5% वार्षिक दर पर मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Mahila Samridhi Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे। हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें
Haryana Mahila Samridhi Yojana 2023
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। राज्य के जो एससी वर्ग की इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए लोन प्राप्त करना चाहती है। तो उन्हें अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (HSFDC) विभाग ने महिला समृद्धि योजना के लिए विज्ञापन जारी किया है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत विशेषता SC वर्ग की महिलाओं को फायदा प्रदान करेगी। Haryana Mahila Samridhi Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना चाहिए एवं बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2023 हाइलाइट्स
योजना का नाम | हरियाणा महिला समृद्धि योजना |
आरंभ की गई | सीएम मनोहर लाल खट्टर के माध्यम |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य की एससी वर्ग की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | https://saralharyana.gov.in/ |
Haryana Mahila Samridhi Yojana Objective (उद्देशय)
मित्रों जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि राज्य में बहुत सी ऐसी महिलाएं है जो अपना खुद का व्यवसाय करना चाहती है। परंतु आर्थिक कमजोरी होने के कारण वह अपना खुद का रोजगार शुरु नहीं कर पाती है। इसी परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने हरियाणा महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए सरकार के माध्यम से उन्हें 60000 रुपये का लोन 5 फीसद वार्षिक ब्याज दर पर प्रदान कराया जाएगा। Mahila Samridhi Yojana 2023 के द्वारा से अनुसूचित वर्ग की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। सरकार उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए एक तरह की यह वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। और यही इस योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है।
हरियाणा के सीएम का हेल्पलाइन नंबर
महिला समृद्धि योजना के लिए लाभार्थी
SC वर्ग की महिलाएं पात्रता मानदंड की पूर्ति के अधीन ऋण ले सकती है। जैसा कि बाद में अनुभाग में बताया गया हैं। यह लोन Haryana Mahila Samridhi Yojana के तहत निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है।
- ब्यूटी पार्लर
- बुटीक
- कॉस्मेटिक की दुकान
- डेयरी फार्मिंग
- चूड़ी की दुकान
- सिलाई की दुकान
- कपड़े की दुकान
- चाय की दुकान
- पापड़ बनाना
- टोकरी बनाना
- कोई अन्य व्यवहार्य व्यवसाय
Haryana Mahila Samridhi Yojana Benefits (लाभ)
- हरियाणा महिला समृद्धि योजना का फायदा राज्य की सिर्फ अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी की महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार के माध्यम राज्य के अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- राज्य की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत खुद का अपना रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा 60 हजार रुपये का लोन 5 फीसद वार्षिक दर पर मुहैया कराया जाएगा।
- Haryana Mahila Samridhi Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
- और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- राज्य की एससी वर्ग की महिलाएं जो राज्य में आर्थिक तंगी से जूझ रही है।
- या ऐसी महिलाएं जो बेरोजगार है।
- तथा उनके पास आय का कोई भी साधन नहीं है।
- ऐसी महिलाएं खुद का कारोबार बिना किसी समस्या के खोल सके इसके लिए ही इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
हरियाणा महिला समृद्धि योजना की पात्रता (Eligibilities)
- आवेदिका हरियाणा राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
- महिला अनुसूचित जाति से संबंध रखती हो।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 साल से 45 साल के मध्य होनी चाहिए।
- आवेदिका के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- जो महिलाएं बीपीएल श्रेणी में आती है।
- उन्हें समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये तक की अनुदान राशि दी जाएगी।
Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हरियाणा महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करें
राज्य की जो इच्छुक लाभार्थी महिलाएं इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है। तो वह नीचे की ओर दिए गए स्टेप्स को स्टेप्स बाय फॉलो करें।
- सबसे पहले आवेदिका को सरल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको New User? Register Here का विकल्प दिखाई देगा।
- आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म नीचे दिखाया गया है।
- इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- एवं फिर “लॉगइन आईडी” एवं “पासवर्ड” का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा।
- अब नई विंडो में “सेवाओं के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करना होगा।
- तथा फिर “सभी उपलब्ध सेवाएं देखें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात अगली विंडो में सर्च बॉक्स में “Mahila Samridhi” टाइप करना होगा।
- इसके बाद (HSFDC) विभाग द्वारा “महिला रोजगार के लिए आवेदन (केवल महिला लाभार्थियों के लिए स्वरोजगार आय योजना के आवेदन) के लिए सेवा का नाम” का चयन करना होगा।
- फिर हरियाणा महिला समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र नीचे दिखाए गए अनुसार दिखाई देगा।
- यहां आवेदक अपने सभी विवरणों को सटीक रूप से दर्ज कर सकते हैं।
- और आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरी तरह से भरे हुए MSY आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं।