हरियाणा ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल 2023: Haryana E Kshatipurti Registration

Haryana E Kshatipurti Registration: किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उनका कल्याण करने के लिए हमारे देश की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें निरंतर प्रयास कर रही है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा द्वारा ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल की शुरुआत की गई हैं।  क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल नष्ट हो जाती है और किसानों को काफी नुकसान होता है। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए मुआवजा राशि देती है जो उन्हें ऑफलाइन तरीके से प्रदान किया जाता है।

Haryana E Kshatipurti Registration

लेकिन अब किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा व पंजीकरण करने के लिए E Kshatipurti Portal को विकसित किया गया है। जिसकी सभी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं। पोर्टल की सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

हरियाणा प्रॉपर्टी वेरिफिकेशन पोर्टल

 ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल क्या है? (Haryana E Kshatipurti Registration 2023)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा हाल ही में ई क्षतिपूर्ति पोर्टल की शुरुआत की गई हैं। जिसके माध्यम से राज्य के उन किसानो को लाभ पहुंचाया जाएगा, जिनकी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसल कई बार बर्बाद हो जाती हैं। इस पोर्टल के चलते राज्य सरकार द्वारा किसानो को आग, बाढ़, ओलावृष्टि, पानी भराव, सुखा, शीतलहर, बादल फटना, भूस्खलन, कीट का हमला, धूल भरी आंधी, खड़ा पानी और भूकंप आदि कारणों से फसल की बर्बादी होने पर  मुआवजा राशि ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी।  ताकि किसानो को किसी आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। अब किसान भाई Kshatipurti portal Haryana पर खुद अपनी फसल के नुकसान का ब्यौरा दर्ज कर सकेंगे। जिसके बाद उनके बैंक खाते में DBT माध्यम से आर्थिक सहायता राशि भेज दी जाएगी।

हरियाणा पराली प्रोत्साहन योजना

Haryana e-fasal Kshatipurti Portal का उद्देश्य (Objective)

इस पोर्टल को बनाने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानो को प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा ऑनलाइन माध्यम से देना है। Haryana e-fasal Kshatipurti Portal पर  किसान भाई अपनी बर्बाद हुई फसल का पंजीकरण खुद से ही कर सकेंगे। पोर्टल पर सफल पंजीकरण के बाद आवेदक किसान को नुकसान की भरपाई के लिए डीबीटी माध्यम से उसके खाते में मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। यानी अब हरियाणा के किसानों को अपनी फसल के नुकसान होने पर मुआवजा राशि लेने के लिए जगह-जगह सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। जिससे उनके समय और पैसे दोनों बर्बाद होने से बचेंगे।

Haryana Ration Card List 

Important Details e-fasal Kshatipurti Portal 2023

पोर्टल का नामई क्षतिपूर्ति पोर्टल  
शुरू किया गयामुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा  
राज्यहरियाणा  
उद्देश्यकिसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा ऑनलाइन प्रदान करना  
लाभार्थी राज्य के किसान भाई  
आवेदनप्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://fasal.haryana.gov.in/  
साल  2023

ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल हरियाणा के लाभ (Benefits)

जैसा की आप सभी जानते हैं कि किसानो की आर्थिक स्थति खराब होने के कारण उनेह कई आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं। राज्य सरकार द्वारा अब किसान e-fasal Kshatipurti पर फसल बर्बादी के 72 घंटे के भीतर पंजीकरण करवा सकते हैं। जिसका मुआवजा हरियाणा राज्य सरकार द्वारा जल्द से जल्द किसानों के बैंक खाते में ही जमा किया जाता है। किसानो को योजना का लाभ प्राप्त करके किसी आर्थिक कठनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि वह खुद से ही अपनी फसल में हुई क्षति का पंजीकरण कर सकते हैं।

ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर कौन पंजीकरण कर सकेगा?

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई e Fasal Kshatipurti Portal Haryana पर केवल हरियाणा राज्य के किसान ही पंजीकरण कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसल में आग, बाढ़, पानी भराव, बादल फटना, भूकंप, भूस्खलन, सुखा, शीतलहर आदि कारणों की वजह से फसल की बर्बादी हुई है वही किसान इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप E Kshatipurti Portal पर पंजीकरण करवाना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको MeriFasalMeraByora Portal पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसलिए सबसे पहले आप MFMB पर पंजीकरण जरूर करें।

E Kshatipurti Haryana Registration प्रक्रिया

  • हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
E Kshatipurti Haryana Login
  • फिर आपको होम पेज पर लॉगइन करना हैं जिसके बाद आप नीचे दिए गए किसी एक ऑप्शन को चुनकर लॉगइन कर सकते हैं।
    • पीपीपी आई
    • डीमेरी फसल मेरा ब्योरा आईडी
    • मोबाइल नंबर
  • अब आप अपने हिसाब से किसी एक विकल्प को चुनकर, ओटीपी सत्यापित करके लॉगिन कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा Haryana e Kshatipurti Portal Login करते ही आपकी स्क्रीन पर आप की सामान्य जानकारी दिखाई देगी। उसी पेज पर आपको थोड़ा सा स्क्रोल डाउन करेंगे  तो आप की फसल का विवरण भरने की सूची दिखाई देगी जिसमें आप फसल की क्षति होने की तिथि, कितने प्रतिशत आपकी फसल बर्बाद हुई है उसका आंकलन, फसल कौन सी है उनका विवरण आदि जानकारी दर्ज करें।
  • आपके द्वारा  भी जानकारी दर्ज होने के बाद अंत में आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके क्षतिपूर्ति का पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave a Comment