Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission form 2023-24 Class 6th & 9th, नवोदय विद्यालय फॉर्म Last Date, NVS Form Download, जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म PDF @ cbseitms.rcil.gov.in/nvs
हम आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म शुरू कर दिय गए हैं जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन Jawahar Navodaya Vidyalaya में करना चाहते हैं उन्हें नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्मकरना होगा। अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चो का एडमिशन करना चाहते हैं तो हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर रहे हैं। की आप किस प्रकार Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission form भर सकते है? और इसकी अंतिम तिथि क्या होगी ? आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023
नवोदय विद्यालय समिति ने बच्चो की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 शुरू कर दिए गए हैं। साल वर्ष 2023 में कक्षा 6 व कक्षा 9 के बच्चों के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। जिसके लिय सभी विद्यार्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म को NVS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं जिसकी आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करना जरूरी है। कक्षा 6 व कक्षा 9 में जो भी इच्छुक छात्र JNVST में दाखिला लेना चाहते हैं उन्हें दाखिला लेने से पहले प्रवेश परीक्षा के दौरान लिखित परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद ही वह छात्र/छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला ले सकते हैं। आपको बता दें की अब आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार की परीक्षा एक ही चरण में करवाई जाएगी।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission form 2023
आर्टिकल का नाम | जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 |
कक्षा | 6th और 9th |
कक्षा 6 आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 फ़रवरी 2023 |
कक्षा 9 आवेदन करने की अंतिम तिथि | ——— |
कक्षा 6 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | घोषित की जाएगी |
कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा की तिथि | 29 अप्रैल 2023 |
एप्लिकेशन का मोड़ | ऑनलाइन |
एडमिशन ईयर | 2023 |
नोटिफिकेशन | यहां से देखें |
आधिकारिक वेबसाइट | navodaya.gov.in |
JNVS Class 6th 9th Admission form 2023
हर साल कि तरह इस साल भी जवाहर नवोदय विद्यालय ऑनलाइन फॉर्म 2023 को शुरू कर दिया गया हैं। इसमें देश के सभी राज्यों के बच्चो को शामिल किया जाता हैं और उन छात्रों को राज्यो के हिसाब से ही दाखिला दिया जाता हैं। क्योकि भारत के सभी राज्य में JNVST द्वारा जो परीक्षाएं कराई जाती है उसके लिए हर राज्य में अलग अलग सीटे निर्धारित की गई हैं। इसके अंतर्गत जो भी परीक्षाएं होती हे वह हर वर्ष आयोजित की जाती हैं। जिसके तहत निर्धारित किय गए मापदंड को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार छात्र आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
Jawahar NavodayaVidyalaya प्रवेश परीक्षा के लिए योग्यता
- इसके अंतर्गत जो भी छात्र-छात्राएं 5वी कक्षा में पढ़ रहा हो वे भी आवेदन कर सकते हैं जबकि वह छात्र जिन्होंने 5वीं कक्षा उत्तीर्ण कर दी है वे आवेदन करने के पात्र है।
- 9 वीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए 8 वीं कक्षा पास करने वाले आवेदन करने हेतु पात्र है।
JNVST प्रवेश परीक्षा पैटर्न 2023
आपको बता दें कि इसके अंतर्गत छात्रों को परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया हैं। जिसमे परीक्षा 11:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा चलती है। इसके आलावा आप से परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमे आपको कुल 80 प्रश्न पूछे जायेंगे। इसके साथ ही परीक्षा में नेगिटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
टाइप ऑफ़ टेस्ट | प्रश्नो की संख्या | अंक | कुल संख्या |
मेन्टलएबिलिटी टेस्ट | 40 | 50 | 60 मिनट |
अर्थमेटिक टेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
लेंग्वेज टेस्ट | 20 | 25 | 30 मिनट |
कुल | 80 | 100 | 2घंटा |
आवेदन करने के लिए दस्तावेज
अगर आप अपने बच्चो का दाखिला JNVST में कराना चाहते हैं तो आपको आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज स्कैन करके रखने होंगे। जैसे-
- छात्र के हस्ताक्षर
- अभिवावक के हस्ताक्षर
- छात्र का फोटो
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म कैसे भरें ?
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए आपको आवेदन फार्म भरना होगा जिसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको नीचे बता रहें हैं
- उम्मीदवार को सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा।
- उस पर आपको Click here to Class VI Registration के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपको इसके अगले पेज पर कुछ इन्फॉर्मेशन के साथ एक फॉर्म का लिंक दिया गया है, फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस पर क्लिक करें।
- फिर आप इस फॉर्म का प्रिंट निकाले और ध्यान से भरने के बाद इसकी एक फोटो निकाल लें, यह आपको ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना है।
- फिर से वापिस इन्फॉर्मेशन वाले पेज में आयें और इसमें नीचे आपको आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी।
- आवेदन करते समय आप वैलिड मोबाइल नंबर ही फॉर्म में दर्ज करें। क्यूंकि आपको मोबाइल नंबर के माध्यम से समिति की ओर से सारी जानकारी फोन पर ही दी जाएगी।
- अन्त मे आप सारी जानकारी सही भरने के बाद सब्मिट के बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा उसे आप कहीं सेव करके रख लें। साथ ही Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके फॉर्म को डाउनलोड कर लें।

- आप इस प्रकार से ही जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आवेदन पूरा हो जायेगा।
Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admit Card 2023
जिन छात्रों ने Jawahar Navodaya Vidyalaya के लिए आवेदन फॉर्म भरा था तो परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कुछ दिन पहले जारी कर दिए जायेंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को ऑनलाइन के माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे। आप अपना आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। इसमें आपकी सभी जानकारी जैसे- आपके परीक्षा का समय, परीक्षा का दिन, रोल नंबर परीक्षा का स्थान, छात्र का नाम, अभिभावक का नाम आदि जानकारी दर्ज रहती है। एडमिट कार्ड परीक्षा में ले जाना अनिवार्य होता हैं यदि आप गलती से भी अपने साथ एडमिट कार्ड नहीं ले जाते हैं तो आपको परीक्षा में नहीं बैठाया जाएगा।
NVS Admit Card 2023 Download Process
अब आप अपना मार्च 2023 में जारी किया जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं
- उम्मीदवार सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- वहां जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज पर खुल जायेगा। आपको होम पेज में एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
- आप वहां सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और फिर इसका प्रिंट निकाल लें।
- इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपना एडमिट कार्ड को ऑनलाइन निकाल सकते हैं।