[Phase 1] कनेक्ट दिल्ली स्कीम 2019 -घर के 500 मीटर के दायरे में परिवहन सुविधाएं

दोस्तों आज हम आपको दिल्ली सरकार की कनेक्ट दिल्ली स्कीम [Connect Delhi Scheme 2019] के बारे में बताएँगे। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसके लिए सरकार ने रविवार को नजफगढ़ इलाके में कनेक्ट दिल्ली योजना नाम की सरकारी योजना की शरूआत की है।इस योजना के द्वारा सरकार दिल्ली में 15 मिनट के भीतर सार्वजनिक यातायात की सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। योजना से सम्बंधित सभी तथ्य ,लाभ तथा प्रमुख चरण निम्नलिखित है।

सम्बन्धित – दिल्ली उद्यमिता पाठ्यक्रम योजना 2019

connect delhi scheme 2019
Connect Delhi Scheme

Connect Delhi Scheme Transport Everywhere

दिल्ली सरकार की कनेक्ट दिल्ली स्कीम का उद्देश्य सार्वजानिक परिवहन की व्यवस्था को दुरुस्त करना है। अभी दिल्ली में एक वर्ग किमी के दायरे में 21 किमी लंबी सड़कें हैं लेकिन करीब 30 फीसदी दिल्लीवासी ही सार्वजानिक यातायात के साधनो का इस्तेमाल करते हैं। परन्तु अब दिल्ली में हर पड़ोस और गांव में 500 मीटर के भीतर एक विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।योजना का पहला चरण जारी कर दिया गया है तथा उसकी सफलता के आधार पर इसे पूरी दिल्ली में लागु किया जायेगा। 

Connect Delhi Scheme – कनेक्ट दिल्ली स्कीम 2019 के प्रमुख बिंदु

  • इस योजना के द्वारा दिल्ली सरकार शहर में समग्र सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की पहुंच, कनेक्टिविटी और व्यापर दक्षता में सुधार करने जा रही है।
  • दिल्ली में बस सेवाओं की मौजूदा स्थितियों और मुद्दों को समझने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक विस्तृत अध्ययन किया गया है।
  • इस योजना में सरकार दिल्ली में यातायात की स्थिति सुधारने के लिए काम करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अब तक नजफगढ़ के तकरीबन 17 बस मार्गो  की पहचान की चुकी है।
  • इस योजना के द्वारा बस स्टॉप पर इंतजार में लगने वाला ज्यादा समय कम होगा तथा कुछ रूट पर बसों में भीड़भाड़ व कुछ रूटों पर खाली दौड़ती बसें और सेवा का नियमित न होने जैसी बड़ी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
  • इस योजना के द्वारा घर के पांच सौ मीटर के दायरे में 15 मिनट से कम समय में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

हमें उम्मीद है की आपको यह जानकारी जरूर लाभदायक लगी होगी। इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी जानकारी आप ,हमसे कमेंट कर पूछ सकते है। आप हमारे फेसबुक पेज पर भी हमें फॉलो कर सकते है।

कृपया इस पोस्ट को ज्यादा-ज्यादा शेयर करे ताकि लोगो को सरकार की योजनाओ की जानकारों हो सके।

केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओ की अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.cmhelpline.in पर जा सकते है।

Connect Delhi Scheme 2019 , Connect Delhi Scheme 2019 ,

Leave a Comment