Pencil Portal Registration @ pencil.gov.in पेंसिल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

पेंसिल पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की जा रही हैं। बाल श्रम को पूर्णता समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया हैं। ताकि सभी बच्चो में शिक्षा का विकास हो सके।  और वह आत्मनिर्भर बन सके। तो आईये दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Pencil Portal की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहें हैं। इस योजना की सभी जानकारी को आसान शब्दों में विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Pencil Portal

Pencil Portal

हमारे देश के सविंधान के Article 24में यह पहले ही बता दिया गया हैं की 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को काम करने नहीं दिया जाएगा। साथ ही उनका काम करना अपराध माना जाएगा , और जो उनसे काम करेवाएगा, उन्हे इस Article 24 के तहत दोशी माना जाएगा। देश के सभी नागरिको को जागरूक बनाते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेंसिल पोर्टल को लॉन्च किया गया हैं। इसके जरिए अगर आप किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए देखते है तो आप इसकी शिकायत Pencil Portal पर ऑनलाइन कर सकते हैं। ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके। केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से बाल श्रमिक बच्चों को ट्रैक किया जाएगा। और सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। ताकि बच्चो का भविष्य उज्जवल बन सके।  

उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 

Overview of Pencil Portal

आर्टिकल का नाम  Pencil Portal  
संबंधित विभाग  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय  
उद्देश्य  बाल मजदूरी पर रोक लगाना और बच्चों का भविष्य को उज्जवल बनाना  
साल2023  
शुरू किया गया  केंद्र सरकार द्वारा  
पोर्टल का नाम  PENCIL  
शिकायत दर्ज करने  की  प्रक्रियाऑनलाइन   
अधिकारिक वेबसाइटhttps://pencil.gov.in/   

पेंसिल पोर्टल का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा बाल श्रम को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया गया हैं। जिसका नाम Pencil Portal हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम पर अंकुश लगाकर पूर्ण रूप से समाप्त करना, और बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना हैं। क्योकि हमारे देश के अधिकांश बच्चे पढ़ने की उम्र में कारखानों आदि में काम कर रहें हैं। जिसके चलते उनका भविष्य खराब हो जाता हैं। इन सभी परिस्थति को दूर करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा Pencil Portal को चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत हम किसी बच्चो को बाल श्रम करते हुए, देखते हैं तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करके उनका भविष्य बेकार होने से बचा सकते हैं।

Pencil Portal की कार्यप्रणाली

दोस्तों हम आपको बता दें की अगर आप इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हैं तो स्वयं को रजिस्टर  करना होगा। साथ ही अपनी निजी जानकारी एंव जिस जगह से शिकायत दर्ज कर रहे है। सभी को सही से भरना होगा, इसके साथ ही इसमें बाल श्रमिक बच्चे का नाम, पता, फोटो आदि दर्ज करना अनिवार्य है। ये सभी शिकायत सरकारी एजेंसी के पास दर्ज हो जाएंगी। इसके  बाद बच्चों को ट्रैक करके वहां पहुंचा जाएगा। फिर इन बच्चो को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे शिक्षा कौशल विकास कार्यक्रम और पोषण संबंधी सुविधा आदि का लाभ इन बच्चों को प्रदान किया जाएगा। जिससे उनका भविष्य सुरक्षित होगा, और वे आत्मनिर्भर बनेगें।

सीखो और कमाओ योजना

Pencil Portal की विशेषताएं एंव घटक

  • केंद्र सरकार द्वारा बच्चो के भविष्य को ध्यान में रखते हुए Pencil Portal को लॉन्च किया हैं।
  • केंद्र सरकार का लक्ष्य बच्चों के हाथों में औजार की जगह पेंसिल देना हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से बाल श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर बच्चे के भविष्य को उज्जवल बनाना हैं।
  • जिला नोडल अधिकारी DNO उन जनपदो द्वारा नामित किये जाएगें।
  • शिकायत के 48 घंटे के भीतर पहले वह शिकायत की वास्तविकता की जाँच करेगें।
  • अभी तक 7 राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशो मे ने DNO नियुक्त किये जा चुके है।
  • बाल ट्रैकिंग प्रणाली।
  • शिकायत कॉर्नर।
  • राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना एंव अभिसरण।
  • राज्य सरकार।

Pencil Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • आप  सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय Pencil Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
  • वहा पहुंचकर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Pencil Portal
  • फिर आपको को Complaint Report a Child Lodge a Complaint के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इसके बाद आपके सामने शिकायत फॉर्म खुल जाएगा।
Pencil Portal
  • इसमें आपको बाल श्रम बच्चे की जानकारी, फोटो, बाल श्रम बच्चे का पता जैसे मकान नंबर, गांव एवं मोहल्ला, वार्ड/पंचायत, ब्लॉक, तहसील, राज्य, जिला आदि की जानकारी दर्ज करनी हैं।
  • अब आपको इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करना हैं।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • पेंसिल पोर्टल पर आप इस प्रकार आसानी से श्रम के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको पेंसिल पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको Complaint/Report Child के ऑप्शन पर क्लिक कर Track Complaint Status के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • जिसमें आपको Complaint Id, Registered Mobile No और Verification Code दर्ज करना हैं।
  • अंत में आप Submit के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का स्टेटस खुल जाएगा।
  • आप इस प्रकार अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

FAQ’s

पेंसिल पोर्टल का क्या उद्देश्य है?

Pencil Portal का उद्देश्य बच्चो को बाल श्रम से रोकना है। और बाल श्रम को पूरी तरह से समाप्त कर बच्चो को उनके अधिकार दिलाना है।

पेंसिल पोर्टल को किसके लिए लॉन्च किया गया हैं ?

बच्चो को बाल श्रम से बचाने के लिए।

Pencil Portal क्या है?

पेंसिल पोर्टल एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली है। इसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक किसी बच्चे को बाल श्रम करते हुए देख लेता है। तो वह ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।

Leave a Comment