NREGA Attendance 2023 | नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कैसे करें | How to check NREGA attendance online 2023 | मनरेगा हाजिरी ऑनलाइन देखें | Nrega Hajri Kaise Check Kare
भारत सरकार द्वारा श्रमिकों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नरेगा जॉब कार्ड योजना को शुरू किया गया है | सरकार की ओर से इस योजना में श्रमिकों को 100 दिनों का रोजगार गारंटी से दिया जाता है। इस योजना के तहत जब श्रमिक काम पर जाते हैं तो उनकी नरेगा हाजिरी लगाई जाती हैं। इसी हाजिरी के आधार पर उन्हें मजदूरी की राशि दी जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि श्रमिक 50 दिन मजदूरी पर जाता है लेकिन मास्टर रोल में उनकी हाजिरी 45 दिन की दर्ज की जाती है ऐसे में श्रमिक की 5 दिन की मजदूरी कम हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए सरकार ने ऑनलाइन MGNREGA Attendance चेक करने की सुविधा प्रदान की है।
दोस्तों अगर आप भी नरेगा जॉब कार्ड धारक और अपनी हाजिरी के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे- Nrega Hajri Kaise Check Kare? तो आज हम आपको इस योजना से जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे। आप से निवेदन हैं की आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
MGNREGA Attendance 2023
सरकार द्वारा मजदूरों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए नरेगा योजना को शुरू किया गया हैं इसके अंतर्गत नरेगा श्रमिकों को उनकी हाजिरी के अनुसार ही वेतन राशि दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को पूरे 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत श्रमिकों को उसके काम का भुगतान उनके द्वारा किये गए कार्यो के ठीक समय पर ही किया जाता हैं। इसलिए श्रमिकों को अपनी मनरेगा हाजिरी चेक करते रहनी चाहिए। नरेगा जॉब कार्ड धारक अपनी हाजिरी को घर बैठे ही देख सकते हैं। क्योंकि सभी नरेगा जॉब कार्ड धारक MGNREGA Attendance को ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Nrega Hajri Kaise Check Kare का अवलोकन
आर्टिकल का नाम | MGNREGA Attendance |
विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
लाभार्थी | सभी नरेगा जॉब कार्ड धारक |
उद्देश्य | नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कराना |
श्रेणी | नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कराना |
साल | 2023 |
हाजिरी देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://nrega.nic.in/netnrega |
कितनी MGNREGA Attendance पर मजदूरी दी जाती है?
ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा द्वारा MREGA Job Card Yojana को देश के सभी राज्यों में चलाया जा रहा हैं। कभी-कभी श्रमिको के काम के दौरान ऐसा भी हो जाता हैं कि उन्हें उनकी उपस्थिति के अनुसार वेतन नहीं दिया जाता है या फिर श्रमिकों की धोखे से कम हाजिरी दर्ज हो जाती है जिसके कारण उन्हें होने वेतन पूरा नहीं मिल पाता है। तो सरकार ने ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए Online MGNREGA Attendance देखने की सुविधा शुरू कर दी है।
अब श्रमिक ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन हाज़िरी चेक की जा सकती हैं। और अपना वेतन अपनी हाजिरी के अनुसार प्राप्त किया जा सकता है। श्रमिकों को वेतन अलग अलग राज्यों के हिसाब से दिया जाता हैं। लाभार्थी श्रमिको को यह राशि सीधे उनके बैंक खाते के जरिये पहुचायी जाती हैं। श्रमिकों को नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने के लिए कम से कम 10 दिन उपस्थिति होने पर श्रमिकों को वेतन मिलना शुरू हो जाता हैं।
Nrega Hajri Kaise Check Kare?
- हाजिरी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर Gram Panchayat के सेक्शन में Generate Reports के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- उसके बाद आपको दिए गए सभी राज्यों की सूची में से अपने राज्य का चयन करना हैं ।
- अब आप जैसे ही अपने राज्य के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने Financial Year, District, Block और Panchayat का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जहां जाकर आपको अगले पेज पर Job Card/Registration के सेक्शन में Job Card/ Employment Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने उसके बाद नए पेज पर ग्राम पंचायत की जॉब कार्ड धारकों की सूची आ जाएगी।
- उसमें आपको अपने जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना होगा।
- आप जैसे ही जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने आपके जॉब कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
- अब आप Requested Period Of Employment के सेक्शन में आप अपने वर्तमान समय की नरेगा हाजिरी चेक कर सकते हैं।
- इसके अंतर्गत आप देख सकते हैं कि किस तिथि से कब तक और कितने दिनों तक आपकी हाजिरी नरेगा जॉब कार्ड में दर्ज की गई है।
- आप आसानी से इसी प्रकार नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।