Hamraaz App कैसे डाउनलोड करे: हमराज़ इंडियन आर्मी एप (Latest Version 7.2)

Hamraaz App Download: भारतीय सेना के जवानों के लिए भारत सरकार द्वारा एक नए ऐप की शुरुआत की गई हैं| जिसका नाम हमराज़ ऐप हैं। इस एप की शुरुआत सेना के जवानों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी द्वारा की गई हैं। सेना के नौजवानों को ऑनलाइन बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हमराज ऐप को विकसित किया गया हैं।

Hamraaz App Download

यदि आप भी इस ऐप की सम्पूर्ण जानकारी चाहते हैं तो आज हम आपको इससे जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे जैसे- Hamraaz App Download कैसे करें, हमराज़ एप से पे स्लिप कैसे निकाले आदि।

CAPF eAwas Portal

Hamraaz App क्या है?

हम सभी जानते हैं कि आज के इस दौर में डिजिटल के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने की खबर आसानी से प्राप्त की जा सकती है। सरकार द्वारा अब आधुनिक तकनीक का उपयोग भारतीय सेना के लिए भी किया जा रहा हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा भारतीय सैनिको की सहायता के लिए हमराज ऐप को विकसित किया गया हैं।  Hamraaz App भारतीय सेना के जवानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से भारतीय सेना के जवानों को  सभी प्रकार की सेवाए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेना के जवानों की भर्ती से लेकर प्रमोशन, पेमेंट्स आदि सभी सुविधाए हमराज ऐप के माध्यम से दी जा रही हैं।

ITBP Pay Slip 

Hamraaz App का उद्देश्य

हमराज़ एप का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के सैनिकों को सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना हैं। जिसके तहत सेना के सभी जवान भर्ती से लेकर प्रमोशन, पेमेंट्स आदि की जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सैनिकों को hamraazmp8.gov.in App के माध्यम से अपनी नियुक्ति, उन्नति और यहां तक कि भुगतान के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा इस App को वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों पर उपलब्ध किया गया है। इस ऐप का उपयोग केवल इंडियन आर्मी के जवानों के द्वारा ही किया जा सकता है।

सरकार द्वारा देश के आम नागरिक इस ऐप का उपयोग नहीं कर सकते हैं। सेना के जवान ही सिर्फ hamraaz8.gov.in की अधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते है। जिसका उपयोग करने के लिए सैनिक को पहले पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद ही सेनिक वेबसाइट के माध्यम से इंडियन आर्मी पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

हमराज़ इंडियन आर्मी एप-संक्षिप्त जानकारी

आर्टिकल का नाम  हमराज ऐप
शुरू किया गयाइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 
लाभार्थीभारतीय सेना के जवान  
उद्देश्य  सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना  
App का साइज13 MB  
श्रेणीकेंद्र सरकारी योजना  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://hamraazmp8.gov.in/  

Indian Army Hamraaz App के लाभ

  • Hamraaz App को इंडियन आर्मी के जवानों के मुख्य कार्य से जुड़ी विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
  • सेना के जवानों को इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध की गई हैं।
  • भारतीय सरकार द्वारा हमराज़ एप का लाभ केवल इंडियन आर्मी के जवानों को ही दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा अब सभी जवानों को जो भारतीय सेना में तैनात हैं उन्हे अपनी सर्विस से संबंधित सेवा का लाभ घर बैठे ही हमराज ऐप की सहायता से दिया जाएगा|
  • इस एप के द्वारा सेनिको को अपने एचआर से संबंधित कार्यों को करवाने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पडेगी।
  • सेनिक अब अपने मोबाइल के द्वारा ही इस ऐप के माध्यम से विभिन्न सेवाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
  • Indian Army Hamraaz App के माध्यम से सेना के सभी जवान अपनी सैलरी स्लिप, व्यक्तिगत विशिष्ट, पॉपअप संदेश, फॉर्म 16,AF/PP, सब्सक्रिप्शन परिवर्तन आदि को ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • इसके अलावा आर्मी के जवान घर बैठे ही अपने वेतन का मिलान भी कर सकेंगे जिसके तहत उन्हें आईटीआर आदि को भरने से राहत मिलेगी।
  • हमराज ऐप की सहायता से भारतीय जवानों को ओर बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हाल ही में इसका लेटेस्ट वर्जन v7.2 अपडेट किया गया हैं।
  • यह v7.2 अपडेट आर्मी के जवानों के लिए सुविधा का ऑनलाइन मंच है।

Humraaz Army App डाउनलोड कैसे करें

  • आपको Hamraaz App Download करने के लिए सबसे पहले Hamraaz App की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Hamraaz App Latest Version 7.2 Download करें
  • होम पेज पर ही हमराज ऐप डाउनलोड करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
    • Scan QR Code to Download
    • Click Here for Download App
  • आपको अपनी आवश्यकतानुसार इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक का चयन करना है।
  • आपको इसके बाद हमराज़ इंडियन आर्मी ऐप डाउनलोड करके अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लेना होगा।
  • हमराज ऐप का आपको उपयोग करने के लिए पहले रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्टर करने के लिए आपसे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगा जाएगा।
  • इस तरह आप अपने मोबाइल फोन में Hamraaz Army App Version 7.2 डाउनलोड कर सकते हैं।

हमराज ऐप Personal Login करने की प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले हमराज ऐप अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • उसपर आपको Personal Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना नाम कैपिटल लेटर में लिखना होगा।
  • आपको उसके बाद पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इस बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आप इस प्रकार से हमराज़ इंडियन आर्मी एप्लीकेशन के लिए लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Hamraaz App से Pay Slip कैसे डाउनलोड करें?

  • आपको सबसे पहले हमराज ऐप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां आने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको होम पेज पर साइन अप पर क्लिक कर अपना पैन कार्ड नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर Pay Slip के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अब आपको महीने का चुनाव करना होगा। जिसकी आप पे स्लिप डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • फिर आपको गेट पे स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके मोबाइल फोन में पे स्लिप डाउनलोड हो जाएगी।

पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Hamraaz Indian Army App की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना पैन नंबर कैपिटल में दर्ज करना है ।
  • फिर आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के विकल्प पर क्लिक करना है ।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको नया पासवर्ड दर्ज करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रोसेस को फॉलो करके आप हमराज ऐप पर अपना पासवर्ड भूल जाने की स्थिति में पासवर्ड को रिसेट कर सकते हैं।

FAQ: Humraaz Indian Army App

हमराज ऍप का इस्तेमाल कौन कर सकते है ?
भारत सरकार द्वारा हमराज ऍप भारतीय सेना में तैनात सभी जवानों के लिए लॉन्च किया गया है। इस ऍप का इस्तेमाल केवल भारतीय सेना के नौजवान कर सकते है।

Hamraaz App क्यों लॉन्च किया गया है ?
Ministry of Electronics and Information Technology के द्वारा इंडियन आर्मी के जवानों के लिए हमराज एप को लॉन्च किया गया है। इस ऍप का इस्तेमाल करके जवान अपनी पे स्लिप, प्रमोशन,भर्ती ,आदि सुविधाएँ का लाभ ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

हमराज ऍप का सबसे लेटेस्ट वर्जन कौन सा है ?
हमराज ऍप का लेटेस्ट वर्जन 7.2 है।

कौन सी डिवाइस के लिए हमराज ऍप उपलब्ध है?
वर्तमान समय में हमराज ऍप केवल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment