Chai Vikas Yojana 2024 : चाय विकास योजना पाएं 50 से 90% सब्सिडी

Chai Vikas Yojana की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानो को चाय की खेती करने पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ताकि किसानो की आय को दो गुना किया जा सके। दोस्तों यदि आप बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई चाय विकास योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की सभी जानकारी विस्तार से दे रहें हैं। चाय विकास योजना को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Chai Vikas Yojana

Chai Vikas Yojana

वित्तीय वर्ष बिहार सरकार की ओर से चाय विकास योजना को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना से किसानो को चाय की खेती करने पर 50 से 90% सब्सिडी उपलब्ध करा रहीं हैं। जिससे किसानो की आय बढ़ेगी, और उन्हें नई तकनीकों का लाभ प्राप्त होगा। Chai Vikas Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को खुद चाय के पौध रोपण का सामान खरीदना होगा, जिसके बाद चाय की खेती करने वाले किसानों को देय अनुदान 75:25 के अनुसार दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा चाय विकास योजना के अंतर्गत प्रति हेक्टेयर 4.94 लाख रुपए की लागत निर्धारित की गई है, जिसका लाभ प्राप्त कर किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, और वह आर्थिक रूप से मजबूत बनेगें।

Bihar Beej Anudan Yojana

चाय विकास योजना की जानकारी

योजना का नामचाय विकास योजना / Chai Vikas Yojana
कब शुरू की गई2023 में  
उद्देश्य चाय की खेती करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करना है  
सब्सिडीप्रति हेक्टेयर की लगत पर लाभार्थी किसान को 2.47 लाख रूपए की सब्सिडी मिलेगी |  
राज्यबिहार  
लाभचाय की खेती करने पर 50 से 90% तक की सब्सिडी मिलेगी |              
किसके द्वारा शुरू की गईबिहार राज्य सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य के किसान  
प्रक्रियाऑनलाइन  
हेल्पलाइन नंबर0612 2547772  
आधिकारिक वेबसाइटHorticulture.Bihar.Gov.In  

Chai Vikas Yojana का उद्देश्य

दोस्तों केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहीं हैं। ताकि किसानो को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। ऐसी ही एक नई योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की जा रहीं हैं। जिसका नाम चाय विकास योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य चाय की खेती करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करना है साथ ही किसानो को चाय की खेती के लिए सब्सिडी प्रदान करना हैं। ताकि अनुदान राशि का लाभ प्राप्त कर किसान चाय के उत्पादन में नई तकनीक का उपयोग कर सके। अब इस योजना का लाभ प्राप्त करके किसने की आय में व्रद्धि होगी, और वह अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगें।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना

Chai Vikas Yojana से किसानों को 2.47 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी?

दोस्तों हम आपको बता दें की इस योजना के अंतर्गत किसानों को चाय की खेती करने पर 50 से 90% तक की सब्सिडी मिलेगी, और प्रति हेक्टेयर की लागत 4.97 लाख रुपए निर्धारित की गई है और अगर आपको 50% भी मिलता है तो आपको प्रति हेक्टेयर की लागत पर 2.47 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी। जिससे किसान चाय के उत्पादन में आसानी से व्रद्धि कर सकेगा।

Chai Vikas Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा चाय विकास योजना का संचालन किया गया हैं।
  • इस योजना के तहत चाय की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी मिलेगी
  • प्रदेश सरकार की ओर से लाभार्थी किसान को चाय की खेती करने पर 90% तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
  • ताकि अनुदान राशि का लाभ प्राप्त कर किसान चाय के उत्पादन में नई तकनीक का उपयोग कर सके।
  • बिहार सरकार उद्यान निदेशालय के अनुसान चाय के क्षेत्र विस्तार के लिए प्रति हेक्टेयर की लागत 4.94 लाख रुपए निर्धारित की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को 50% (75:25) का अनुदान मिलेगा। यानी बिहार सरकार राज्य के किसानों को प्रति हेक्टेयर की लागत पर 2.47 लाख रुपए की सब्सिडी देगी।
  • जिसका लाभ प्राप्त करके किसानों की आय में भी वृद्धि हो सकेगी।
  • चाय की खेती करने वाले किसानों को देय अनुदान 75:25 के अनुसार दो किस्तों में प्रदान किया जाएगा।
  • यह सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • चाय विकास योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

Chai Vikas Yojana की पात्रता

  • बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस  योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी प्राप्त कर सकते हैं।
  • चाय की खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • 5 एकड़ से 10 एकड़ में चाय की खेती कर रहे किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना

आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • खेती से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड

Chai Vikas Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले कृषि विभाग बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर  जाना हैं।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • फिर आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • इसमें आपको बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के नाम दिखाई देंगे।
  • अब आप चाय विकास योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करेंगें।
  • क्लिक  करते ही आपके सामने चाय विकास योजना संबंधित मुख्य बातें आ जाएगी।
  • फिर आप इसे ध्यान से पढ़कर टिक कर Agree and Continue के ऑप्शन पर क्लिक करेंगें।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां पहुंचकर आपको आवेदन के प्रकार का चयन कर किसान पंजीयन संख्या दर्ज करनी हैं।
  • फिर submit के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • इसमें आपको पूछी गई सभी जानकरी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
  • इसके  साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना हैं।
  • अंत में Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रखना हैं।
  • Chai Vikas Yojana के अंतर्गत आप इस प्रकार आसानी से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

FAQ’s

Chai Vikas Yojana का लाभ किसे दिया जाएगा ?

राज्य के किसानो को।

Chai Vikas Yojana का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किया हैं?       

चाय कीखेती करने के लिए किसानो को प्रोत्साहित करना है।

Chai Vikas Yojana के अंतर्गत कितनी सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा?

प्रदेश सरकार किसानों को 2.47 लाख रुपए की सब्सिडी का लाभ प्रदान करेगी।

Leave a Comment