Bihar Kishori Balika Yojana Application Form 2023, बिहार आंगनबाड़ी किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें, Kishori Balika Yojana के तहत लाभार्थी जिलों की सूची यहां देखे
बालिकाओ को पोषण से संबंधी सुविधा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा एक नई योजना की शरुआत की गई हैं। जिसका नाम बिहार किशोरी बालिका योजना हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य की सभी बालिकाओं को पोषण मद और गैर पोषण मद का लाभ दिया जा रहा हैं। बिहार किशोरी बालिका योजना का लाभ राज्य सरकार द्वारा केवल अभी 13 जिलों में ही दिया जा रहा हैं। यदि आप भी Bihar Kishori Balika Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो आज हम आपको इससे जुडी सभी जानकारी विस्तार से देंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
Bihar Kishori Balika Yojana क्या है?
सरकार द्वारा बिहार किशोरी बालिका योजना राज्य की बालिकाओ के लिए शुरू की गई हैं। जिसका लाभ राज्य की 14 से 18 वर्ष की सभी वर्ग की बालिकाओं को दिया जायेगा। प्रदेश सरकार ने बालिकाओ के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए इस योजना को राज्य में शुरू किया है Bihar Kishori Balika Yojana के माध्यम से राज्य की बालिकाओं को उनकी किशोरावस्था में होने वाली शारीरिक जरूरतों को पूरा किया जायेगा | बालिकाओं को इस योजना के तहत माह में 25 दिनों तक THR (Take Home Ration) के रूप में पूरक पोषण आहार बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ अभी बिहार के कुल 13 जिलों में ही दिया जा रहा है| राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को लाभ देने हेतु Kishori Balika Yojana आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 जारी की गई है।
बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 Key Highlights
योजना का नाम | Bihar Kishori Balika Yojana |
विभाग | समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार |
निदेशालय का नाम | समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | राज्य की बालिकाओं को किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को पूरा करना |
राज्य | बिहार |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 फरवरी 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Kishori Balika Yojana का उद्देश्य
राज्य की बालिकाओं को किशोरावस्था में शारीरिक जरूरतों को पूरा करना ही Kishori Balika Yojana का मुख्य उद्देश्य हैं| जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को पोषाहार माह में 25 दिनो तक मुहैया कराया जा रहा हैं| जैसा की हम सभी जानते हैं की सरकार की ओर से बालिकाओ की सहायता के लिए कई प्रकार की योजनाए चलायी जाती हैं| उसी प्रकार समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार किशोरी बालिका योजना 2023 को शुरू किया गया हैं| बिहार सरकार द्वारा इस योजना का लाभ केवल राज्य की बालिकाओं को ही दिया जाएगा|
बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन पर किशोरियों का पंजीकरण एवं पंजीकृत किशोरियों का आधार सत्यापन 15 फरवरी 2023 तक कराना आवश्यक है। आधार सत्यापन होने के बाद ही राज्य की किशोरियों को पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषण सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
Bihar Kishori Balika Yojana के तहत प्रदान किए जाने वाले गैर पोषण मद
- राज्य सरकार द्वारा सभी किशोरियों को आयरन एवं फोलिक एसिड का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्य जांच एवं संदर्भ सेवाएं प्रदान की जाएगी।
- बालिकाओ को पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की सेवाएं प्रदान की जाएगी।
- बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत कौशल विकास एवं प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए प्रदान किया जाएगा।
- इसके आलावा राज्य की सभी बालिकाओं को आवश्यकता एवं व्यवहार हेतु विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी।
- किशोरियों को इस योजना के माध्यम से महावारी प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी दी जाएगी।
बिहार किशोरी बालिका योजना के 13 लाभार्थी जिलों की लिस्ट
- गया
- औरंगाबाद
- बांका
- बेगूसराय
- जमुई
- अररिया
- मुजफ्फरपुर
- पूर्णिया
- कटिहार
- खगड़िया
- नवादा
- शेखपुरा एवं
- सीतामढ़ी
Bihar Kishori Balika Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका को बिहार राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
- इसमें लाभार्थी की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- राज्य सरकार द्वारा बिहार के सभी वर्ग की किशोरियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत केवल अभी बिहार के कुल 13 जिले की बालिकाओं को ही लाभ प्रदान किया जाएगा।
बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
- लाभार्थियों को Bihar Kishori Balika Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना होगा।
- फिर आपको इसके बाद आंगनबाड़ी सहायिका से मिलना होगा और बताना होगा कि आप भी किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन करना चाहती है।
- वहां पर आपको आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों को जमा कर देना होगा।
- आपको सहायिका द्वारा बालिका का पंजीकरण एवं आधार सत्यापन करके रसीद दे दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- आप इस प्रकार से ही बिहार किशोरी बालिका योजना के तहत आवेदन कर सकेंगी।
- किशोरियों का आधार सत्यापन होने के बाद ही पूरक पोषण आहार एवं गैर पोषण सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।