किसान रथ मोबाइल ऐप डाउनलोड, Kisan Rath Mobile App Registration

Kisan Rath Mobile App एक ऐसी ऐप है जो कि किसानों के हित में काम करेगी और इस ऐप की लॉन्चिंग कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व मैं देश के किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए की गई है | जैसा कि आप सभी जानते हैं देश में करोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी होने के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके चलते किसान अपनी फसलें बेच नहीं पा रहे हैं | इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने ऐप लॉन्च किया है ताकि किसान ऑनलाइन तरीके को इस्तेमाल कर के अपनी फसलों को बेच सकें और साथ ही साथ व्यापारी भी इस मोबाइल ऐप के जरिए किसान के साथ डायरेक्टली जुड़ सकते हैं ताकि फसलों का ब्यौरा जांच सके|

Kisan Rath Mobile App

इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपको किसान रथ मोबाइल एप के बारे में पूरे तरीके से जानकारी प्राप्त हो तो मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप इस आर्टिकल को, लेख को ध्यान के साथ अंत तक पढ़े |

यह भी पढ़िए- pmkisan.gov.in

Kisan Rath Mobile App 2023

जैसा कि हम सबको मालूम है कि पूरे भारत देश में में कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी तेजी के साथ फैल रही है जिसके चलते सरकार को 3 मई लॉकडाउन को बढ़ाना पड़ा है | लॉकडाउन के चलते साथ ही साथ रबी क्रॉप्स की फसलों की कटाई का काम भी चल रहा है लेकिन लॉक डाउन की स्थिति की वजह से किसान अपनी फसल और सब्जी बेचने में काफी दिक्कतों का सामना कर रहा है | इन सब परेशानियों को देखते हुए सरकार द्वारा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान रथ मोबाइल ऐप को विकसित करने का फैसला किया है ताकि फसलों की कटाई से लेकर उसे मंडी तक पहुंचाने में किसी भी तरह की परेशानी और समस्या का सामना न करना पड़े | Kisan Rath Mobile App 2023 के माध्यम से अब किसान बड़ी आसानी के साथ घर बैठे फसलों की खरीद और बिक्री कर सकता है |

डाउनलोड किसान रथ मोबाइल ऐप

सरकार द्वारा प्रदान की गई इस एप्लीकेशन का लाभ उठाने के लिए देश के किसान भाइयों को चाहिए कि एक स्मार्ट मोबाइल अवश्य हो| ताकि वह अपने स्मार्ट मोबाइल में एंड्राइड एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सके और और इस सुविधा से फायदा उठा सकें | इस ऐप के माध्यम से किसानों और व्यापारियों को परिवहन वाहनों (ट्रक या अन्य सामान ढोने वाले वाहन) के बारे में जानकारी मिलेगी | Kisan Rath Mobile App के द्वारा किसानों को ट्रक के आने का समय और स्थान के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी| जिसके चलते किसान एक तय समय पर अपने फल, सब्जियों और अनाज को बेच सकेंगे |

एंड्राइड ऐप के जरिए किसानों का समय बर्बाद होने से बचेगा और साथ ही साथ किसानों की आय में इजाफा होगा और किसान अपनी फसल को समय के साथ बेच सकेगी |

Main Key Points Of Kisan Rath Mobile App

ऐप का नामकिसान रथ मोबाइल ऐप  
किसने शुरू कियाकृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी  
लाभार्थीदेश के किसान और व्यापारी  
उद्देश्यफसल का सही दाम के साथ बेचना और खरीदना  

Kisan Rath Mobile App का उद्देश्य (Purpose)

तेजी के साथ फैलता हुआ करोना संक्रमण जिसकी वजह से लॉकडाउन की स्थिति बना चुकी है | इस लोक डाउन के चलते किसान अपनी फसलों को समय के साथ बेच नहीं पा रहे हैं और उन्हें भारी मात्रा में नुकसान झेलना पड़ रहा है | इन सब परेशानियों को देखते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने यह फैसला किया है की एक एंड्राइड एप्लीकेशन का निर्माण हो | जिससे किसान भाइयों की समस्याओं का समाधान निकल सके इसलिए सरकार ने किसान रथ एप 2023 को किसान भाइयों के लिए लॉन्च किया गया है | अब देश का हर किसान और व्यापारी किसान रथ मोबाइल एप के साथ जुड़कर अपनी फसलों को समय के साथ खरीद और बेच सकता है |

Kisan Rath App एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल करके किसान सीधा व्यापारियों के साथ जुड़ सकता है और बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे बिना किसान व्यापारियों के साथ मिलकर एक चैन बना सकता है और अपनी फसलों को सही दाम पर बेच सकता है |

यह भी पढ़िए- PM Kisan Helpline Number

किसान रथ मोबाइल एप के फायदे

  • देश के सभी किसान और व्यापारी एप पर रजिस्टर होकर लाभ उठा सकते हैं |
  • अगर आप व्यापारी है तो आपको अपनी कंपनी का नाम, अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करना होगा |
  • किसान रथ मोबाइल ऐप के जरिए फसलों को सही दाम के साथ खरीद और बेच सकते हैं |
  • इस ऐप पर जुड़ने के बाद किसानों और व्यापारियों को परिवहन वाहनों जैसा कि ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सभी तरह के सामान ढोने वाले वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त होगी |
  • देश के ट्रांसपोर्ट भी अपने वाहनों का और गाड़ियों का आसानी के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं |
  • इस ऐप के जरिए माल की ढुलाई का वजन पूरी तरीके से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों दोनों को मोबाइल ऐप में दिखाई देगा |
  • क्षेत्र के सभी व्यापारियों को बिकने वाला कृषि सामान की खपत का पता चल जाएगा और वे हर तरह के किसान के साथ जुड़कर कृषि सामान खेत से उठाने के लिए ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली जैसे वाहनों का इंतजाम कर पाएंगे |
  • PM Kisan Rath Mobile App 2023 किसान अपनी फसल का पूरा पूरा हिसाब रख पाएगा | और साथ ही साथ ट्रांसपोर्ट कंपनियां किसानों के माल को उठाने और पहुंचाने ट्रक और किराए का हिसाब उपलब्ध कराएगी |
  • किसान ऐप के जरिए देश के किसान को जरूरत पड़ने वाली मशीनरी को कस्टम हायरिंग सेंटर के द्वारा प्राप्ति हो सकेगी |
  • अब तक की इस पर 14,000 से ज्यादा कस्टम हायर सेंट्रो (सीएचसी) के 20,000 से अधिक ट्रैक्टर भी रजिस्टर्ड है, जिसके चलते देश के किसानों के साथ ट्रांसपोर्टरों को भी समय के साथ काम मिल सकेगा और दोनों को फायदा होगा |

किसान रथ मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने का तरीका

देश के सभी इच्छुक किसान अगर ऑनलाइन एप का फायदा घर बैठे उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करके मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले किसान भाई के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए,
  • जिसके अंदर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बॉक्स के अंदर Kisan Rath टाइप करके सर्च करना होगा |
  • Kisan Rath App सर्च होने के बाद आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • आपको खासतौर से एक बात का ध्यान अवश्य रखना होगा की गूगल प्ले स्टोर पर अन्य फेक एप्लीकेशन भी मौजूद है, आपको सिर्फ NIC eGov के द्वारा की गई विकसित एप्लीकेशन ही अपने मोबाइल में इंस्टॉल करनी होगी |
Kisan Rath Mobile App
  • इस तरह आप आसानी के साथ अपने स्मार्ट मोबाइल में केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा बनाई गई Kisan Rath App बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकते हैं |

किसान रथ मोबाइल एप ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

डाउनलोड करने के बाद किसान एप्लीकेशन में कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले डाउनलोड की गई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
  • ऐप को ओपन करने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा |
  • इस होम पेज पर आपको अपनी भाषा को चुनना होगा |
Download Kisan Rath Mobile Application
  • भाषा चुनने के बाद आपको ऊपर की तरफ 3 विकल्प नजर आएंगे यानी Farmer, Trader, Service Provider |
  • इसके बाद अगर आप किसान हैं तो आपको “Farmer” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर ऑनलाइन लॉगइन करना होगा |
 किसान रथ मोबाइल एप ऑनलाइन
  • इसके बाद अगर आप पहले से ही रजिस्टर या पंजीकृत  नहीं है तो आप Sign In के नीचे दिए गए ऑप्शन Don’t have an account?Register पर क्लिक करना होगा |
किसान रथ मोबाइल एप
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा
  • जिसके अंदर आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, जिला, तहसील, गांव, राज्य आदि भरनी होगी |
  • जब आप सभी जानकारी पूरी तरह भर ले तो आपको नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने से पहले एक बार सुनिश्चित कर लें कि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही है या नहीं क्योंकि आप से व्यापारी और सर्विस प्रोवाइडर इसी जानकारी के आधार पर संपर्क करेंगे |
  • इस तरह आप आसानी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन किसान रथ ऐप 2023 पर पूरा कर सकते हैं|

Leave a Comment