झारखण्ड विवाह पंजीकरण: Jharkhand Marriage Registration, मैरिज सर्टिफिकेट

जैसा के आप सभी लोग जानते है मैरिज सर्टिफिकेट होना आज के समय में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है| ये एक सरकारी दस्तावेज के रूप में कई जगह पर इस्तेमाल किया जाता है| इसलिए झारखंड सरकार ने अपने यहां के हर एक विवाहित जोड़े के लिए विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है। अब राज्य के नवविवाहित जोड़ें अपने विवाह का पंजीकरण JharSewa की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से अब विवाहित जोड़ों को अपने विवाह सर्टिफिकेट को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने में आसानी होगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Jharkhand Marriage Registration से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि झारखण्ड विवाह पंजीकरण क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया आदि। आवेदक अन्य जानकारी जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

jharkhand Marriage Registration 2023  

झारखंड सरकार के माध्यम से झारखंड के लोगों के लिए विवाह पंजीकरण विवाह के 1 वर्ष के अंतर्गत करवाना अनिवार्य कर दिया गया है यह फैसला विवाह निबंधन नियम वाली 2018 के अंतर्गत लिया गया है विवाह पंजीकरण ऑनलाइन भी करवाया जा सकता है पंजीकरण के पश्चात विवाहित जोड़ों की शादी कानूनी तौर पर मान्य मानी जाती है पंजीकरण करवाने पर नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट विवरण किया जाता है यह मैरिज सर्टिफिकेट कई प्रकार के सरकारी कामों में भी आवश्यक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है झारखंड सरकार द्वारा झारखंड मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है पहले मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी अब झारखंड के लोग घर बैठे ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अपना मैरिज सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

Jharkhand Marriage Registration

Jharkhand Marriage Registration Highlights

योजना का नामझारखण्ड विवाह पंजीकरण
किसने लांच कीमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के माध्यम
उद्देश्यमैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्रदान करना
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
साल2023
जुर्माना5 रूपए प्रतिदिन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharsewa.jharkhand.gov.in/
आवेदन शुल्क50 रूपए

झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी योजना

झारखण्ड विवाह पंजीकरण का उद्देश्य (Objective)

Jharkhand Vivah Panjikaran का प्रमुख उद्देश्य है कि झारखंड के सभी लोगों का विवाह पंजीकरण करवाना। इस योजना के द्वारा से झारखंड के सभी नागरिकों के लिए विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है| यह पंजीकरण ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है| अब झारखंड के लोगों को विवाह पंजीकरण करवाने के लिए किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी| वह घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा से विवाह पंजीकरण करवा सकते हैं इससे समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

Jharkhand Vivah Panjikaran Benefits (लाभ)

  • झारखंड सरकार के माध्यम झारखंड के लोगों के लिए विवाह पंजीकरण विवाह के 1 साल के अंतर्गत करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
  • यह फैसला निबंधन नियम वाली 2018 के अंतर्गत लिया गया है।
  • झारखंड के लोग अपना विवाह पंजीकरण ऑनलाइन भी करवा सकते हैं।
  • पंजीकरण के पश्चात विवाहित जोड़े की शादी कानूनी तौर पर मान्य मानी जाती है।
  • विवाह पंजीकरण करवाने के बाद नागरिकों को मैरिज सर्टिफिकेट विवरण किया जाता है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट कई तरह के सरकारी कामों में आवश्यक दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • अब झारखंड विवाह पंजीकरण करवाने के लिए नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा से यह सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
  • इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी।

विवाह पंजीकरण की विशेषताएं (Qualities)

  • अगर किसी विवाहित जोड़े ने शादी के 1 वर्ष के अंतर्गत मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया तो उन्हें 5 रुपये हर दिन के हिसाब से जुर्माना जमा करना होगा।
  • जुर्माने की अधिकतम सीमा 100 रुपये होगी।
  • विवाह पंजीकरण करवाने के लिए नागरिकों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • यह नियम सभी धर्मों के लोगों के लिए है।
  • शहरी क्षेत्रों के लिए विवाह पंजीकरण नागरिक नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका तथा अधिसूचना क्षेत्र समिति में जन्म मृत्यु पंजीकरण करवाने वाले अधिकारियों से भी बनवाया जा सकता है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में नागरिक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले पदाधिकारियों से भी यह प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
  • इसके अलावा छावनी परिषद द्वारा और प्रज्ञा केंद्र के माध्यम भी विवाह पंजीकरण करवाया जा सकता है।
  • प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शादी से 15 दिन पहले पंचायत सचिवालय में आवेदन किया जाता है।
  • अगर किसी को शादी से आपत्ति है तो इसके लिए उसे 7 दिन के अंदर आवेदन करना होता है जिसका आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
  • शादी प्रमाण पत्र पर अधिकृत पंचायत सचिव के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है।
  • 28 जनवरी 2021 को पंचायत सचिव और प्रज्ञा केंद्रों को प्रशिक्षण भी विवरण किया गया है।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

Jharkhand Marriage Registration पात्रता (Eligibility)

  • वर और वधू को भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • पंजीकरण करते समय आवेदक के पास सभी प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए।
  • लड़के की उम्र 21 साल या उससे अधिक और लड़की की उम्र 18 या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • शादीशुदा वर या कन्या में से कोई भी मानसिक रूप से बीमार नहीं होना चाहिए।

Important Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • दुल्हन डिजिटल हस्ताक्षर
  • दूल्हा-दुल्हन की संयुक्त तस्वीर
  • शीर्ष पर पासपोर्ट आकार का फोटो 
  • वर आयु प्रमाण पत्र
  • वधु की आधार कार्ड कॉपी
  • दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र
  • वर्ग के आधार कार्ड की प्रति
  • वर का निवास प्रमाण पत्र
  • दुल्हन का निवास प्रमाण पत्र
  • तीन गवाहों के डिजिटल हस्ताक्षर
  • तीन गवाहों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड विवाह पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
झारखण्ड विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “रजिस्टर योरसेल्फ” का विकल्प दिखाई देगा, अब आपको इस विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे की – नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, राज्य और कैप्चा कोड को भर देना है।
  • आपके द्वारा सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आप झारसेवा पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है, और आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे की – लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा लॉगिन के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इसके बाद आपको “मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपसे पूछी गई सभी जानकारी को भर देना है, और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • इसके बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है, और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह आपका झारखण्ड विवाह पंजीकरण करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment