मां भारती के सपूत वेबसाइट पर अपना योगदान करने की प्रक्रिया जाने @ maabharatikesapoot.mod.gov.in | Maa Bharati Ke Sapoot Website Donation Process & All Information | मां भारती के सपूत वेबसाइट पर मदद कैसे करें
दोस्तों भारत देश के शहीद जवान एवं घायल सैनिकों की सहायता करने के लिए एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मां भारती के सपूत नाम की वेबसाइट आरंभ की गई है। Maa Bharati Ke Sapoot Website के द्वारा से शहीद सैनिक या युद्ध एवं अन्य अभियानों के दौरान घायल जवानों की मदद करना है। मां भारती के सपूत वेबसाइट को रक्षा मंत्री द्वारा नेशनल वार मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम के तहत लांच किया गया है। तो भाइयों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से maabharatikesapoot.mod.gov.in से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे। तथा अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
Maa Bharati Ke Sapoot Website
हमारे भारत देश के शहीदों तथा घायल सैनिकों के परिवारों की सहायता करना हमारा नैतिक एवं राष्ट्रीय कर्तव्य है। क्योंकि सैनिकों ने देश के लिए जो कुछ किया है हम उसे कभी नहीं चुका सकते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां भारती के सपूत नाम से वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के द्वारा से कोई भी आम व्यक्ति शहीद सैनिकों या युद्ध एवं अन्य सैन्य अभियानों के दौरान घायल जवानों के परिवारों की सीधे मदद कर सकते हैं मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से व्यक्ति से सशस्त्र बलों के घायल जवानों की मदद के लिए बने कल्याण कोष में सहायता राशि दे सकते हैं।
AFBCWF एक साझा कल्याण कोष जिसके तहत तीनों सेवाओं के लिए युद्ध एवं सैन्य अभियानों के दौरान शहीद सैनिकों या घायल जवानों के परिवारों की सहायता की जाती है। Maa Bharati Ke Sapoot के द्वारा से कोई भी इन सपूतों को अपनी तरफ से योगदान दे सकता है। 11 अक्टूबर 2022 को अमिताभ बच्चन को इस वेबसाइट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
मां भारती के सपूत वेबसाइट की हाइलाइट्स
आर्टिकल का नाम | Maa Bharati Ke Sapoot |
आरंभ की गई | रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के माध्यम |
उद्देश्य | शहीद सैनिक या घायल जवानों की सहायता करना |
लाभार्थी | देश के सैनिक के परिवार |
योगदान कर सकेंगे | भारत देश के आम नागरिक |
साल | 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://maabharatikesapoot.mod.gov.in/ |
Maa Bharati Ke Sapoot Website Objective (उद्देश्य)
इस मां भारती के सपूत वेबसाइट को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य है कि भारत देश के शहीद अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवार वालों की मदद करना। इस वेबसाइट के द्वारा से भारत देश के आम व्यक्ति योगदान दे सकेंगे। शहीद सैनिक या घायल जवानों की सहायता के लिए बने कल्याण कोष में देश के आम व्यक्ति योगदान राशि दे सकते हैं। जिससे हमारे सैनिकों के परिवार वालों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके। क्योंकि हमारा कर्तव्य है कि देश के सैनिकों के लिए कुछ मदद करें। और यही Maa Bharati Ke Sapoot Website को लॉन्च करने का प्रमुख उद्देश्य है।
भारत देश के आम व्यक्ति कर सकेंगे योगदान
Maa Bharati Ke Sapoot Website के द्वारा से भारत देश के आम व्यक्ति सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। जिससे शहीद अर्धसैनिक बलों के जवानों के परिवारों को मदद मिलेगी। यह एक त्रि-सेवा कोष है। जिसका इस्तेमाल सैन्य अभियानों में शहीद एवं गंभीर सैनिकों के घायल होने पर, नौसेना तथा वायु सेना के परिवारों को तत्काल वित्तीय मदद प्रदान करने के लिए किया जाता है। मां भारती के सपूत वेबसाइट के माध्यम से भारत देशवासियों के लिए देश के सैनिकों के लिए कुछ वापस देने का समय है। क्योंकि शहीद एवं घायल सैनिकों के परिवारों की सहायता करना हमारा राष्ट्रीय एवं नैतिक कर्तव्य है और हम इस वेबसाइट के द्वारा से इस कर्तव्य को पूरा कर सकते हैं।
मां भारती के सपूत में योगदान करने की प्रक्रिया
- प्रथम आपको मां भारती के सपूत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Contribute To के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Armed Force Battle Casualties Welfare Fund के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- आपको इस पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होगी जैसे कि-
- मोबाइल नंबर, सिक्योरिटी कोड आदि दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आपको उसे दर्ज करना होगा।
- अब आप अपनी इच्छा अनुसार राशि का योगदान दे सकते हैं।
- इसके पश्चात आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी मां भारती के सपूत में योगदान करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Maa Bharati Ke Sapoot योगदान को देखने की प्रक्रिया
- प्रथम आपको मां भारती के सपूत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Contribute To के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको My Contributions के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- आपको इस पेज पर अपनी डिटेल दर्ज करनी होगी जैसे कि-
- मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड आदि को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Send OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- अब आपको इस ओटीपी नंबर को दर्ज करना होगा।
- दर्ज करने के बाद आपको Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आप के योगदान का विवरण खुलकर आ जाएगा।
- इस तरह से आप आसानी से अपने द्वारा किए गए योगदान विवरण देख सकते हैं।
सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष देखने की प्रक्रिया
- प्रथम आपको मां भारती के सपूत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Reports के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Audit Report 2022-21 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष की रिपोर्ट आ जाएगी।
- अब आप इस रिपोर्ट में कोष विवरण देख सकते हैं।
- इस तरह से आप सशक्त बल हताहत युद्ध कल्याण कोष की रिपोर्ट देख सकते हैं।