मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023: आवेदन फॉर्म कैसे भरें, पात्रता जाने

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसानों के लिए एक नई योजना लॉन्च की है इस योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना है। इस योजना के जरिए किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी।‌ ताकि राज्य के किसानों को खेत की सिंचाई करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा पहले साल में 10000 पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana

अगर आप भी मध्य प्रदेश के एक किसान है और इस योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक हैं। तो फिर आप हमारे इस आर्टिकल को नीचे तक जरूर पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस आर्टिकल में MP CM Krishak Mitra Yojana में आवेदन कैसे करें से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी से आपको अवगत कराएंगे। इसके अतिरिक्त हम आपको यह भी बताएंगे कि MP Mukhymantri Krishak Mitra Yojana को शुरू करने का सरकार का क्या उद्देश्य है, इस योजना में आवेदन करने की क्या पात्रता है और आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़िए- मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना

MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023

मध्य प्रदेश में 20 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में खुद किया है। प्रदेश में किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिये इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के ‌जरिए 3 हॉर्स पॉवर या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।  वितरण कंपनी इस योजना के तहत अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित करेगी।

इसके अतिरिक्त केबल के माध्यम से इलेक्ट्रिसिटी लाईन का विस्तार करेगी। स्थाई पंप कनेक्शन की लागत का केवल 50 प्रतिशत राशि का वहन संबंधित कृषक/कृषकों के समूह को करना होगा । शेष 40 प्रतिशत राशि का वहन राज्य शासन और 10 प्रतिशत राशि का वहन विद्युत वितरण कंपनी करेगी। सरकार का पहले साल के लिए 10 हजार पंपों का लक्ष्य है। यह योजना लागू होने की तिथि से 2 वर्षों तक प्रभावशाली रहेगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मूलभूत उद्देश्य

इस योजना को‌ शुरू करने ‌का उद्देश्य किसानों को सिंचाई की सुविधा देना है। हम आपको बता दें कि प्रदेश सरकार को कुछ इनपुट से जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश में खेती करने वाले कुछ किसान भाई ऐसे हैं, जिनकी फसलों को सिंचाई की व्यवस्था उपस्थित न होने की वजह से सही समय पर पानी नहीं मिल पाता है। जिसके कारण उनकी फसले खराब हो जाती है। इसलिए सरकार ने ‌MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana को शुरू किया है। अब राज्य के किसान मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से खेत की सिंचाई हेतु स्थाई कृषि पंप कनेक्शन लगवा सकेंगे। और जब चाहे अपने खेत को पानी दे सकेंगे।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना- सम्पूर्ण जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Krishak Mitra Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा  
लाभार्थीराज्य के किसान  
उद्देश्य  स्थाई कृषि पंप कनेक्शन की सुविधा प्रदान करना
राज्यमध्य प्रदेश  
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

यह भी पढ़िए- MP Saral Bijli Bill Mafi Yojana

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश में 16 सितंबर 2023 को मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का अनुमोदन किया गया है।
  • 20 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इस योजना को लॉन्च किया है।
  • राज्य में इस योजना के जरिए कृषक या कृषकों के समूह को 3 हॉर्सपावर या अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन की सुविधा दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री कृषक मित्र सहायता योजना के तहत वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। ताकि किसानों को सिंचाई करने में सहायता मिल सकेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत विद्युत अधोसंरचना विकास लागत की केवल 50% राशि ही कृषक/कृषकों के समूह को खर्च करनी पड़ेगी
  • बची शेष 40% लागत राशि राज्य सरकार द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उठाई जाएगी।
  • इस योजना को 2 वर्षों तक संचालित किया जाएगा।
  • पहले साल में इस योजना के अंतर्गत 10,000 पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • शिवराज सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया गया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों को पंप कनेक्शन दिया जा सके।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी नागरिक हो।
  • केवल किसान और किसान समूह ही इस योजना में आवेदन करने के पात्र है। 
  • किसान के पास पंप कनेक्शन प्राप्त करने हेतु खेती योग्य भूमि हो।

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है ।
  • फिर आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, जमीन से संबंधित जानकारी, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना है
  • जिसके बाद सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों का अपलोड करना होगा।
  • आखिर में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है ।
  • इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना मध्य प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

Leave a Comment